फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Only 30 out of 338 applications were disposed of, 308 complainants returned disappointed.

Ghazipur News: 338 प्रार्थना पत्रों में केवल 30 का निस्तारण, निराश लौटे 308 फरियादी

Sun, 03 Mar 2024 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Only 30 out of 338 applications were disposed of, 308 complainants returned disappointed.
गाजीपुर। संपूर्ण समाधान दिवस के आयोजन के नाम पर शनिवार को केवल कोरम पूरा किया गया। जिले की सातों तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 338 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए। मौके पर केवल 30 प्रार्थना-पत्रों का निस्तारण किया गया। शेष 308 फरियादी निराश होकर घर लौट गए। मुख्य संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सैदपुर में हुआ। मुख्य संपूर्ण समाधान दिवस में 76 प्रार्थना पत्र आए। इनमें से महज नौ का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन


सैदपुर समेत जनपद के सातों तहसीलों में सुबह से ही फरियादी अपनी फरियाद लेकर जुटने शुरू हो गए थे। कोई 12 तो कोई 20 किलोमीटर की दूरी तय करके अपने तहसील पर आया था। कई फरियादी सुबह दस बजे से पहले ही खुद की तहसील पर पहुंच गए थे। जैसे ही सुबह दस बजा, वैसे ही फरियादी अपनी फरियाद लेकर तहसील परिसर में कतारबद्ध हो गए। बारी-बारी से एक-एक फरियादी की फरियाद तहसीलों में सुनी गई। जिन फरियादियों की प्रार्थना-पत्र का मौके पर निस्तारण किया गया, उनके चेहरे पर चमक देखने को मिली। दूसरी तरफ अधिकांश फरियादियों के चेहरे पर निराशा के भाव देखे गए क्योंकि उनके प्रार्थना-पत्रों का निस्तारण नहीं किया गया। इसके कारण वह निराश नजर आए। ऐसे फरियादियों को केवल आश्वासन देकर टरका दिया गया। वहीं मुख्य संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सैदपुर में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में किया गया। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि मौके पर जाकर प्रार्थना-पत्रों का निस्तारण किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर सभी उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

----------
संपूर्ण समाधान दिवस पर एक नजर



तहसील-प्रार्थना पत्र-निस्तारित

सैदपुर-76-09



जखनिया-46-03

जमानिया-31-05



मुहम्मदाबाद- 68-03

कासिमाबाद-43-04



सेवराई-35-03

सदर-39-03
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed