फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Online forms for entrance exam will be filled till 30 June

Ghazipur News: प्रवेश परीक्षा के ऑनलाइन फॉर्म 30 जून तक भरे जाएंगे

Wed, 18 Jun 2025 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Online forms for entrance exam will be filled till 30 June
गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सत्र 2025-26 के लिए स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा के ऑनलाइन फॉर्म 30 जून तक भरे जाएंगे।
विज्ञापन

शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार, नए सत्र में प्रवेश लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं के लिए समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य होगा।महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राघवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि भीषण गर्मी और छात्र-छात्राओं की मांग को देखते हुए फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 30 जून कर दी गई है। छात्र-छात्राएं महाविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। अब से पूर्व में जो भी छात्र पीजी कॉलेज में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन कर चुके हैं। वह विश्वविद्यालय की ओर से उपलब्ध कराए गए लिंक के माध्यम से समर्थ पोर्टल पर अपना पंजीकरण अवश्य कर लें। ऐसा नहीं करने की सूरत में वह प्रवेश पाने के लिए अपात्र घोषित हो जाएंगे।
उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राओं को पहले समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। इसके बाद ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा फॉर्म भरकर परीक्षा शुल्क कॉलेज की वेबसाइट के माध्यम से जमा करना होगा। फॉर्म की हार्ड कॉपी जमा करने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

बताया कि तकनीकी समस्या होने पर छात्र कार्यालय समय में कॉलेज कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं या वेबसाइट पर दिए हेल्पलाइन नंबर पर मदद ले सकते हैं। प्रवेश पत्र, परीक्षा तिथि, परिणाम और काउंसलिंग की जानकारी समय-समय पर कॉलेज की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed