फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   One static magistrate will be posted at each center in PCS examination

Ghazipur News: पीसीएस की परीक्षा में हर केंद्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट होंगे तैनात

Fri, 12 May 2023 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 May 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
One static magistrate will be posted at each center in PCS examination
आठ हजार परीक्षार्थियों के लिए बने 18 केंद्र, 14 को दो पालियों में होगी परीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। सम्मिलित राज्य-प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस प्रारंभिक) परीक्षा-2023 की लिखित परीक्षा को नकलविहीन एवं सकुशल कराए जाने के उद्देश्य से सभी सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक जिला पंचायत के सभागार में बृहस्पतिवार को हुई।
इसकी अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने बताया कि 14 मई को दो पालियों पहली पाली साढ़े नौ से दिन में 11.30 बजे तक सामान्य अध्ययन-1 एवं दूसरी पाली में दिन में ढाई से शाम साढ़े चार बजे तक सामान्य अध्ययन-2 की परीक्षा होगी। जिले में निर्धारित 18 केंद्रों पर कुल 8000 परीक्षार्थियों का आवंटन किया गया है। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए आठ सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा 18 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती के साथ ही पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मी लगाए गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि केंद्रों पर परीक्षा की शुचिता बनाए रखने, केंद्रों का निरीक्षण करने, शांति विधि व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा केंद्रों पर प्रश्नपत्र-गोपनीय परीक्षा सामग्री पहुंचाने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा प्रत्येक केंद्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि नामित अधिकारी अपने-अपने केंद्रों का परीक्षा से पूर्व भ्रमण कर भौतिक सत्यापन कर वहां सीसीटीवी कैमरे, पेयजल एव अन्य समुचित व्यवस्था पूर्व में सुनिश्चित कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा को नकलविहीन एवं पारदर्शी ढंग से कराना हम सभी का कर्तव्य है। कहीं भी किसी भी प्रकार की नकल होने की शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित केंद्र व्यवथापक स्वयं जिम्मेदार होंगे।

उन्होंने बताया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रानिक डिवाइस, खाने-पीने की सामग्री, केल्कुलेटर, मोबाइल एवं अन्य सामग्री लेकर आना सख्त प्रतिबंधित रहेगा। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि.रा. अरुण कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी शहर गौरव कुमार, उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर, जिला विद्यालय निरीक्षक अशोकनाथ तिवारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed