फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   one died in dispute of two villeagers

भैंस चराने के विवाद में खूनी संघर्ष, एक की मौत

Fri, 03 Jun 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Fri, 03 Jun 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
one died in dispute of two villeagers
बगही गांव में मारपीट के दौरान एक युवक की मौत के बाद बस स्टैंड पर चक्काजाम कर रहे ग्रामीणों को समझाते एएसपी ग्रामीण एके. सिसौदिया।
थाना क्षेत्र के भोजापुर गांव के बगही मौजा में शुक्रवार की सुबह खेत में भैंस चराने के विवाद को लेकर दलित बस्ती और राजभर बस्ती के लोग आमने-सामने हो गए। उनके बीच जमकर लाठियां चलीं, जिसमें दोनों तरफ से दस लोग जख्मी हो गए। इसमें राजभर बस्ती निवासी हरिकेष राजभर (35) की मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल सविता का इलाज वाराणसी में चल रहा है।
विज्ञापन


इस घटना से गुस्साएं बस्ती के लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग- 29 पर चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलते ही एएसपी ग्रामीण पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। इस संबंध में मृतक के भाई की तहरीर पर 18 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।बगहीं गांव निवासी घुरभरन राम की भैंस गुरुवार को रामचीज राजभर के खेत में चली गई थी। रामचीज का पुत्र राजन ने भैंस को डंडे से मारकर खदेड़ दिया। इससे गुस्साएं दलित बस्ती के युवकों ने राजन की पिटाई कर दी थी।
विज्ञापन


घटना की जानकारी होते ही दोनों बस्ती के लोग आमने-सामने हो गए। मारपीट में दोनों पक्षों से एक दर्जन लोग घायल हो गए थे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से 6-6 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान कर दिया था। इस घटना से बस्ती के लोगों में तनाव व्याप्त था। शुक्रवार की सुबह घटना से गुस्साएं दलित बस्ती के लोग लाठी-डंडा लेकर राजभर बस्ती पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मारपीट में दोनों पक्षों की ओर से चंदन (18), सर्वजीत (50) , मुसाफिर (50), सुुनील (35), हरिकेष राजभर (35), शंकर राजभर (50), सविता (40), रामबृक्ष राम (70), रामजनम राम (40) तथा गोलू (20) को चोटें आई। सभी घायलों को उपचार के लिए मरदह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। जहां हरिकेष और सविता की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। दोनों के वाराणसी पहुंचने पर चिकित्सकों ने हरिकेष को मृत घोषित कर दिया।


इसकी सूचना मिलते ही राजभर बस्ती में कोहराम मच गया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बस्ती के लोगों ने मरदह बाजार में बस स्टैंड के पास चक्का जाम कर दिया।जाम की सूचना मिलते ही एएसपी ग्रामीण अनिल कुमार सिसौदिया तथा सदर एसडीएम एके सिंह मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को समझा बुझाकर समाप्त कराया। इस मामले में मृतक का भाई शंकर राजभर ने रामजनम, रामबृक्ष, मनोज, विजय, विनय, राघवेंद्र, रामनरायन, दीपक, गुलाब, रामअवध धनकारी सहित 18 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराया है। तनाव को देखते हुए बस्ती में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इस संबंध में सीओ वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि बस्ती में स्थिति सामान्य है। शांति व्यवस्था को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed