फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   One crore rupees fraud in the name of land purchase, case registered against two

Ghazipur News: जमीन खरीद के नाम पर एक करोड़ की ठगी, दो पर केस दर्ज

Fri, 17 Oct 2025 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
One crore rupees fraud in the name of land purchase, case registered against two
जमानिया (गाजीपुर)। ज़मीन की खरीद-फरोख्त के नाम पर एक करोड़ से अधिक की ठगी के मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने बुधवार को दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। नगर के पटखौलिया मोहल्ला निवासी अब्दुल बांकी ने न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट, गाजीपुर में प्रार्थना पत्र दाखिल कर न्याय की गुहार लगाई थी। पीड़ित का आरोप है कि मोहल्ले के ही निवासी अवधेश बिंद तथा चंद्रदीप सिंह निवासी रामनरायनपुर ने मिलकर उनके साथ एक करोड़ पैंतीस लाख पचासी हजार रुपये की धोखाधड़ी की। अब्दुल बांकी ने बताया कि अवधेश बिंद स्वयं को जमीन दलाल बताता है। उसने चंद्रदीप सिंह से मिलवाया और भरोसा दिलाया कि वे सानिया सुल्ताना नामक महिला की ज़मीन अपने नाम लेकर बाद में उनके नाम बैनामा कर देंगे। विश्वास में आकर उन्होंने कई बार में रकम चंद्रदीप सिंह के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया। लगभग 40 लाख रुपये नकद भी दे दिए। आरोप है कि उक्त धनराशि से दोनों ने ज़मीन अपने नाम खरीद ली, लेकिन न तो उसे प्रार्थी के नाम बैनामा किया और न ही उसकी रकम लौटाई। पीड़ित के अनुसार, जब उन्होंने रकम या ज़मीन की मांग की तो विपक्षीगण ने गाली-गलौज और धमकी दी। थाने में रिपोर्ट दर्ज न होने पर उन्होंने न्यायालय की शरण ली। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर तहरीर के आधार पर दोनों नामजद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed