{"_id":"6244a69b707f4546e50cc8b9","slug":"one-crore-15-lakh-land-attached-to-education-mafia-ghazipur-news-vns645794567","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा माफिया की एक करोड़ 15 लाख की जमीन कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा माफिया की एक करोड़ 15 लाख की जमीन कुर्क
विज्ञापन
नन्दगंज के फतेउल्लाहपुर में शिक्षा माफिया के यहां कुर्क की कार्यवाही करती पुलिस । संवाद
- फोटो : GHAZIPUR
नंदगंज । जिला प्रशासन ने बुधवार को गैंगस्टर एक्ट के तहत शिक्षा माफिया महेंद्र कुशवाहा पर कार्रवाई की। पुलिस बल और सीओ सिटी ओजस्वी चावला की अगुवाई में नंदगंज थाना क्षेत्र के फतेहउल्लपुर में शिक्षा माफिया की एक करोड़ 15 लाख रुपये की जमीन कुर्क की गई।
सीओ सिटी ने बताया कि वर्ष 2016 में बोर्ड परीक्षा में नकल कराने में महेंद्र कुशवाहा की संलिप्तता सामने आई थी। इसके बाद सामूहिक नकल कराने के संबंध में गैंगस्टर एक्ट के तहत शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसी मामले में जिलाधिकारी एमपी सिंह के निर्देश पर जमीन कुर्की की कार्रवाई हुई है। उन्होंने बताया कि नकल का मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है।
इस शिक्षा माफिया के खिलाफ पहले भी कार्रवाई की जा चुकी है। बुधवार को महेंद्र की जिस जमीन में से कुर्की हुई है, वह 3098 हेक्टेयर है। इसको 28 नवंबर 2021 को खरीदा गया था। उस पर विद्यालय बनवाया जा रहा था। पिछले वर्ष अगस्त में शिक्षा माफिया राजेंद्र कुशवाहा के भाई पारस कुशवाहा के प्रबंधन वाले शिक्षण संस्थान बुद्धम शरणम इंटर कालेज, ग्लोरियस पब्लिक स्कूल आदर्श गांव छावनी और फतेउल्लाहपुर डिग्री कालेज की बिल्डिंग और दस भूखंड एवं छह बाइक, चार लग्जरी वाहन को प्रशासन ने कुर्क किया था। यह कार्रवाई भी गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई थी। उन संपत्तियों की कीमत लगभग 12 करोड़ 31 लाख 59 हजार रुपये थी।