फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   One and a half lakh cash and five lakh rupees jewelery stolen

डेढ़ लाख नकदी और पांच लाख रुपये का आभूषण चोरी

Thu, 10 Feb 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
One and a half lakh cash and five lakh rupees jewelery stolen
नगर कोतवाली के जलनिगम स्थित कृष्णपुरी कॉलोनी स्थित बंद पड़े मकान को चोरों ने बुधवार की रात निशाना बनाया। छत के सहारे मकान में घुसकर विभिन्न कमरों का ताला तोड़कर डेढ़ लाख की नकदी और करीब पांच लाख रुपये के आभूषण सहित हजारों रुपये के कीमती कपड़ों पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

कॉलोनी निवासी एक मेडिकल कंपनी में तैनात एमआर राकेश दुबे देर शाम परिवार के साथ नगर के एक होटल आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। देर रात चोर छत पर लगे दरवाजा को तोड़कर घर में दाखिल हो गए। कमरे में रखी आलमारी को तोड़कर उसे खंगाला। इसके साथ ही चोर सामानों से भरा छह बक्से और अटैची लेकर चंपत हो गए। सुबह जब परिवार के लोग घर पहुंचे तो बिखरे सामानों को देख उनके होश उड़ गए। जानकारी होने पर पास-पड़ोस के लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। पीड़ित राकेश दुबे ने बताया कि चोरों ने करीब डेढ़ लाख रुपये नकदी, पांच लाख के आभूषण और हजारों रुपये के कीमती कपड़ों पर हाथ साफ कर दिया। इस संबंध में कोतवाल विमलेश कुमार मौर्या ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed