फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   One and a half dozen animals died due to lumpy disease in Karanda

लंपी बीमारी से डेढ़ दर्जन पशुओं की मौत

Sat, 12 Nov 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
One and a half dozen animals died due to lumpy disease in Karanda
पशुओं में तेजी से फैलने वाली जानलेवा बीमारी लंपी का प्रकोप गाजीपुर में भी फैल चुका है। गोवंशों में फैलने वाली यह बीमारी दो वर्ष पूर्व फैले कोरोना संक्रमण की तरह दूसरे देशों से ही आई है। पशुओं में केवल गोवंश में होने वाली यह बीमारी पांवों में छाले और सूजन से शुरू होती है और धीरे-धीरे पशु के पूरे शरीर में छाले पड़ जाते हैं और फिर छाले फूटकर घाव हो जा रहे हैं। इस दौरान पशु तेज बुखार और दर्द से खाना पीना छोड़ दे रहे हैं। पशुपालन विभाग द्वारा पशुओं में टीकाकरण भी कराया गया है, लेकिन उसके बाद भी लंपी का संक्रमण तेज हो गया और एक सप्ताह में कई पशुओं की मौत हो गई।
विज्ञापन

पखवाड़े भर में लंपी से दीनापुर निवासी चंद्रिका सिंह, राकेश सिंह, दिनेश सिंह, सुनेश्वर यादव सहित दर्जनों पशुपालकों की डेढ़ दर्जन गायों की मौत हो गई है वहीं करीब 80 फीसदी पशुपालकों के पशु बीमार हैं। बीमारी से जमुआंव, आरी पहाड़पुर, गजाधरपुर, बड़सरा, बड़हरिया, पुरैना, सरैयां, धरम्मरपुर, गोशंदेपुर, लीलापुर, खिदिरपुर, चोचकपुर, मानिकपुर, बभनपुरा, मैनपुर, लखनचंदपुर, करंडा, सबुआं, सौरम, छपरा, मंझरिया, शेखपुर, बासुचक, रामपुरमाझा, पहाड़पुर सहित 50 गांवों में इस बीमारी से लगभग चार-पांच हजार गोवंश संक्रमित हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में पशु चिकित्सक डा. जनार्दन यादव ने बताया कि करंडा क्षेत्र के गांव में लंपी का टीका अभियान चलाकर लगाया गया है। लंपी रोग से पशु की मौत की कोई शिकायत नहीं मिली है। टीकारण के साथ-साथ पशुपालकों को जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed