फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   One accused of murder of bride's grandfather arrested, search for two is ongoing

Ghazipur News: दुल्हन के दादा की हत्या का एक आरोपी गिरफ्तार, दो की चल रही तलाश

Tue, 05 Mar 2024 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
One accused of murder of bride's grandfather arrested, search for two is ongoing
कासिमाबाद। बरेसर थाना क्षेत्र के बांकी खुर्द गांव में दो दिन पूर्व शादी संपन्न होने के बाद दूल्हे के साथ कोहबर में घुसने की बात को लेकर बरातियों ने मारपीटकर दुल्हन के दादा की हत्या कर दी थी। मृतक के पुत्र की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। सोमवार को बाराचवर से पुलिस ने नामजद एक आरोपी को धर-दबोचा। पूछताछ के बाद चालान कर दिया। जबकि दो की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन

मालूम हो कि बीते दो मार्च की रात बांकी खुर्द गांव निवासी रंजीत चौहान की पुत्री की शादी थी। बरात बिहार के बक्सर के जमुई दिवारा गांव से आई थी। देर शाम काफी धूमधाम के साथ बारात दरवाजे पर लगी। द्वार पूजा के बाद शादी की रस्में पूरी हो गई थी। इसके बाद दूल्हा जब रीति रिवाज के अनुसार कोहबर में जाने लगा तो उसके साथ कुछ बराती भी जाने की जिद करने लगे। इसी बात को लेकर कन्या पक्ष और बरातियों में कहासुनी के साथ मारपीट करने होने लगी। बरातियों द्वारा मारपीट में दुल्हन के दादा शिवचंद चौहान (55) जमीन पर गिर गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलावस्था में परिजन तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाराचवर ले गए। वहां पर हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान शिवचंद चौहान की मौत हो गई। मृतक के पुत्र उमेश चौहान ने पुलिस को तहरीर देकर दूल्हे के बहनोई विशाल चौहान निवासी शाहपुर थाना बांसुरी जनपद बलिया, सुरेश चौहान थाना मनियार जनपद बलिया के साथ भारत चौहान निवासी ग्राम इंदिरासो थाना नगरा जनपद बलिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी भरत चौहान निवासी इन्द्रासो थाना नगरा जनपद बलिया को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे अंडरपास बाराचवर से गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष बरेसर शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। आरोपियों की तलाश की जा रही थी। एक आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। दो की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed