{"_id":"69580b95bfee77bcde0231c5","slug":"on-the-first-day-of-the-year-25-people-suffered-broken-bones-due-to-overspeeding-10-are-in-critical-condition-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-144912-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: साल के पहले दिन ओवर स्पीड से टूटीं 25 की हडि्डयां, 10 की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: साल के पहले दिन ओवर स्पीड से टूटीं 25 की हडि्डयां, 10 की हालत गंभीर
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज अस्पताल के हड्डी विभाग के वार्ड में भर्ती मरीज। स्रोत मेडिकल कॉलेज प्रशासन
- फोटो : तहसील में किसान नेताओं संग धरना देते ऑटो चालक। स्रोत संवाद
गाजीपुर। नए साल के जश्न में ओवर स्पीड वाहन चलाना और स्टंट करना कई युवाओं के लिए भारी पड़ गया। जिले में 31 दिसंबर की रात से एक जनवरी तक तेज गति से बाइक चलाने, स्टंट करने और सेल्फी लेने के चक्कर में 25 युवाओं की हडि्डयां टूट गई। 10 की हालत गंभीर बनी हुई है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल और सीएचसी उन्हें भर्ती कराया गया है। घायलों की उम्र 18 से 40 के बीच है। इनमें 10 ने शराब पी रखी थी।
बुधवार की रात 10 बजे से बृहस्पतिवार की रात 12 बजे तक मेडिकल काॅलेज में सड़क हादसे के 31 से अधिक मरीज पहुंचे, वहीं सीएचसी पर मुश्किल से चार मरीज उपाचार को पहुंचे। इसमें से 11 मरीज जहां मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती होकर उपचार करा रहे हैं। सबसे खास बात तो यह है सभी युवा ही रहे। हादसे में किसी के सिर में गंभीर चोट लगी तो कई के हाथ- पैर टूटे तो कई के चेहरे पर गंभीर चोटें आईं।
31 दिसंबर की रात करीब 10 बजे शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में नए साल का जश्न शुरू हो गया था। जश्न मनाने के लिए अधिकांश युवा बाइकों एवं कार से सड़क पर फर्राटा भरते दिखाई पड़े। वहीं नए वर्ष के पहले दिन सुबह दस बजे से शुरू हुआ, यह सिलसिला रात के 12 बजे तक चलता रहा।
विज्ञापन
शहर के लंका से विशेश्वरगंज, सकलेनाबाद से महुआबाग, लंका से गोराबाजार, महुआबाग, महराजगंज के वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन, भुतहियाटांड से महराजगंज मार्ग पर युवक बाइक लेकर ओवरस्पीड में फर्राटा भरते दिखाई पड़े, जो हादसे के चपेट में आए। शराब पीकर चलाने वाले ऐसे 10 युवा थे, जो ओवरस्पीड और स्टंट के चक्कर में घायल होकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे थे।
000
ब्रेथ एनालाइजर लेकर खड़ी रही पुलिस, तेज गति पर 100 का चालान
गाजीपुर। एसपी सिटी डाॅ. राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि वर्ष 2025 के अंतिम दिन 31 दिसंबर को पुलिस सक्रिय हो गई थी। एसपी डाॅ. ईरज राजा के नेतृत्व में प्रमुख सड़क पर टीम ने गश्त किया था। यहीं नहीं पुलिस टीम शहर के लंका, गोराबाजार, भुतहियाटांड, विशेश्वरगंज, महुआबाग, रौजा सहित अन्य इलाकों में ब्रेथ एनालाइजर लेकर खड़ी थी। यातायात प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि तेज गति पर 60 बाइक का चालान काटा गया। वहीं, 40 कार का भी चालान काटा गया। इसके अलावा शराब पीकर वाहन चलाने वाले तीन का भी चालान काटने की कार्रवाई की गई।
000
भ्रमण करती रही पुलिस, बजते रहे एंबुलेंस के सायरन
गाजीपुर। एसपी डॉइैरज राजा ने बताया कि नए वर्ष के पहले दिन ही नहीं 31 दिंसबर की रात से ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई थी। प्रमुख स्थानों पर चक्रमण करती रही है। एहतियात के तौर पर खासकर लंका, गोराबाजार, सिंचाई विभाग चौराहा, मिश्रबाजार, रौजा सहित अन्य इलाकों में पुलिस की मुस्तैदी बनी हुई थी। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर आनंद मिश्रा ने बताया कि सड़क हादसों में घायल करीब 31 से अधिक मरीजों को एंबुलेंस लगातार आपातकक्ष पहुंचा रही थी।
000
बुधवार की रात से ही सड़कों पर चेकिंग चल रही थी। ब्रेथ एनालाइजर के साथ पुलिस कर्मी जगह-जगह तैनात किए गए थे। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की गई। साथ ही तेज रफ्तार और तीन सवारी बैठाकर बाइक चलाने वालों का चालान किया गया। - डाॅ. ईरज राजा, एसपी, गाजीपुर
000
शहर और ग्रामीण इलाकों से सड़क हादसों में कई घायल आपात कक्ष पहुंचे। डॉक्टरों ने उपचार किया गया। 11 घायलों को हड्डी विभाग में भर्ती किया गया है। - प्रो. आनंद मिश्रा, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज, गाजीपुर
-- -- -- -- -- -- -