फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   On the eighth day, 700 people signed in support

Ghazipur News: आठवें दिन 700 लोगों ने हस्ताक्षर कर दिया समर्थन

Tue, 18 Nov 2025 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
On the eighth day, 700 people signed in support
गाजीपुर। नगर की जर्जर सड़कोंं के खिलाफ चल रहे हस्ताक्षर अभियान के आठवें दिन विकास भवन चौराहे पर लगभग 700 लोगों ने हस्ताक्षर कर अभियान को समर्थन दिया।
विज्ञापन

अब तक कुल 6500 लोगों ने हस्ताक्षर कर अभियान का समर्थन दिया है। हस्ताक्षर अभियान की अगुवाई कर रहे विवेक कुमार सिंह शम्मी ने कहा की समय से कार्य ना पूरा करने के लिए कार्यदायी संस्थाओ की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए और कार्य न करने पर कार्रवाई होनी चाहिए।
राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव ने कई कर्मचारियों के साथ हस्ताक्षर कर अभियान को मजबूती प्रदान की। उन्होंने कहा कि सड़कों की बदहाली के चलते आवागमन पर खराब असर देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि विकास भवन के आसपास की सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है।
विज्ञापन

इसके कारण विभिन्न सरकारी कार्यालयों में पहुंचने वाले कर्मचारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सड़क के गड्ढे और धूल के गुबार से ऑफिस पहुंचने वाले कर्मचारी सुबह ही बेहद थका हुआ महसूस करते हैं। आए दिन सड़क पर टोटो पलटने से लोग घायल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी नेताओं ने कहा कि कोई भी जनप्रतिनिधि चाहे वह सत्ता पक्ष का हो या विपक्ष का, किसी को शहर की दुर्दशा के बारे में चिंता नहीं है, ये लोग सिर्फ चुनाव के समय दिखाई देते है। वहीं, राहगीरों ने हस्ताक्षर कर बताया कि नगर क्षेत्र की सड़कों का हाल आसपास के जिलों की तुलना में बहुत ही खराब है।

हस्ताक्षर अभियान के आयोजक विवेक कुमार सिंह शम्मी ने कहा की समय से कार्य ना पूरा करने के लिए कार्यदायी संस्थाओं की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए और कार्य न करने पर कार्रवाई होनी चाहिए। इस मौके पर आलोक राय, गोविंद श्रीवास्तव, राजेश, बबुआ यादव, रामप्रकाश राय सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed