फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   On the death of the child

बालक की मौत पर लगाया जाम

Mon, 05 Dec 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजीपुर Updated Mon, 05 Dec 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
On the death of the child
‌बिरनो में सड़क हादसे में एक बालक की मौत के बाद लगी ग्रामीणों की भीड़।
थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव के सामने गाजीपुर-आजमगढ़ मार्ग पर सोमवार की सुबह इनोवा कार की टक्कर से कक्षा दो में पढ़ने वाला छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी होने पर परिजन छात्र को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में छात्र ने दम तोड़ दिया। इससे गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने घटना स्थल पर शव रखकर मार्ग जाम कर दिया। जाम की जानकारी होने पर पहुंचे एसडीएम सदर और कासिमाबाद सीओ के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ। दो घंटे तक चले जाम से मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। 
विज्ञापन


बिरनो गांव निवासी सुरेश राम का पुत्र रामप्रवेश (11) गाजीपुर-आजमगढ़ मार्ग के किनारे स्थित अपने मकान से निकल कर पैदल कहीं जा रहा था। इसी दौरान गाजीपुर की ओर से तेज गति से आ रही इनोवा कार की चपेट में आ गया। घटना के बाद नाराज ग्रामीणों ने इनोवा चालक को पकड़ लिया। चालक बालक के इलाज के लिए परिवार वालों को 1500 रुपये देकर आजगमढ़ के लिए रवाना हो गया। आनन-फानन में लोग गंभीर रूप से घायल बालक को इलाज के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे कि रास्ते में बालक ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


इस घटना से नाराज ग्रामीणों और परिजनों ने घटना स्थल पर बालक का शव रखकर गाजीपुर-आजमगढ़ मार्ग जाम कर दिया। जाम की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने जाम समाप्त करने के लिए लोगों को काफी समझाया-बुझाया लेकिन वह मुआवजे और इनोवा चालक को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने इसकी जानकारी अपने उच्चाधिकारियों को दी। जाम और घटना की जानकारी होने पर सदर एसडीएम विजयशंकर तिवारी और कासिमाबाद क्षेत्राधिकारी उदयानंद सिंह मौके पर पहुंच गए। सदर एसडीएम ने मुआवजा दिलाने का आश्वासन ग्रामीणों और परिवार वालों को दिया। तब जाकर कहीं ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। पुलिस ने बालक के शव को कब्जे में  लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर दो घंटे तक चले जाम के चलते गाजीपुर-आजमगढ़ मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed