{"_id":"6328b479fb70f848b95def8f","slug":"on-every-tehsil-only-two-or-four-complaints-could-be-overcome-ghazipur-news-vns67508199","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर तहसील पर दो-चार शिकायतों से ही पा सके पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर तहसील पर दो-चार शिकायतों से ही पा सके पार
विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सोमवार को जनपद के सातों तहसील में हुआ। इसमें कुल 275 मामले आए जिसमें से मौके पर 38 का निस्तारण किया गया। कासिमाबाद तहसील पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें 119 शिकायत प्राप्त हुए और 13 का निस्तारण किया गया।
इसी क्रम में तहसील मुहम्मदाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 22 शिकायत पत्र प्राप्त हुए जिसमें एक का मौके पर निस्तारण किया गया। ऐसे ही जमानियां में 17 शिकायत पत्रों में से दो का मौके पर निस्तारण किया गया। सैदपुर तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 43 शिकायत प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर तीन का निस्तारण किया गया।
सेवराई में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 16 शिकायत प्राप्त हुए जिसमें से तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। सदर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 26 शिकायत प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 12 का निस्तारण किया गया। जखनियां में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 32 शिकायत प्राप्त हुए जिसमें से चार का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी ने संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों से संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि तत्काल मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण कराएं। उन्होंने लेखपालों को जमीनी विवाद, पत्थर गड़ाई, चकरोड, पैमाइश से संबंधित प्रकरणों में एक अभियान चलाते हुए पूरी निष्पक्षता के साथ निस्तारण करने का निर्देश दिया।
उन्होंनेे आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को आगामी तीन दिवस में शत-प्रतिशत निस्तारण करने का निर्देश दिया। कहा इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से होती है। इसमे लापरवाही पर संबंधित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होंगे।
23 से 25 सितंबर के बीच प्रदर्शनी के लिए उद्यमियों को आमंत्रण
गाजीपुर। उपायुक्त उद्योग प्रवीण कुमार मौर्य ने जनपद के सभी हस्तशिल्पियों, उद्यमियों, व्यापारियों को सूचित किया कि आयुक्त एवं निदेशक उद्योग (ओडीओपी प्रकोष्ठ) द्वारा ‘‘वोकल फॉर लोकल‘‘ की अवधारणा पर स्थानीय ओडीओपी उत्पादों एवं हस्तशिल्पियों द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी 23 से 25 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। इसमें 30 स्टाल लगाए जाएंगे। उन्होंने जनपद के सभी हस्तशिल्पियों, उद्यमियों और व्यापारियों से अनुरोध किया है कि प्रदर्शनी में प्रतिभाग करें।