फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Omprakash Rajbhar's funeral procession taken out

ओमप्रकाश राजभर की सांकेतिक शव यात्रा निकाली

Mon, 12 Jul 2021 06:36 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 12 Jul 2021 06:36 PM IST
विज्ञापन
Omprakash Rajbhar's funeral procession taken out
जहूराबाद से विधायक एवं सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के विरोध का स्वर लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को राजभर समाज ने अलावलपुर एवं जहूराबाद में ओमप्रकाश राजभर की सांकेतिक शव यात्रा निकालकर उनके इस्तीफे की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि ओमप्रकाश ने हमेशा राजभर समाज को छला है।
विज्ञापन


विधायक और मंत्री बनने के बाद वह समाज के सम्मान के साथ लगातार खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होंने बीते बृहस्पतिवार को बहराइच में एआईएमआईएम केे अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के साथ गाजी मियां की मजार पर चादर चढ़ाई और बगल में महाराजा सुहेलदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण न कर उनका अपमान किया। इसे समाज कभी माफ नहीं करेगा।
विज्ञापन


अब वह समाज को धोखा दे रहे हैं। वक्ताओं ने उनसे तत्काल इस्तीफा देने तथा राजभर समाज से माफी मांगने की मांग की। शवयात्रा एवं प्रदर्शन में सोमारू राजभर, दिलीप राजभर, रामजी राजभर, धीरज राजभर, मनभरन राजभर, छठ्ठू राजभर, श्री राजभर, राजाराम राजभर, गोपाल राजभर, ब्रजेश, चंदन, राजशेखर, आदित्य आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed