फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Omprakash Rajbhar and Asaduddin Owaisi's effigies burnt

ओमप्रकाश राजभर और असदुद्दीन ओवैसी का पुतला फूंका

Sun, 11 Jul 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Omprakash Rajbhar and Asaduddin Owaisi's effigies burnt
भाजयुमो काशी क्षेत्र के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष राजेश राजभर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर रविवार को लंका बस स्टैंड के पास सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर एवं एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी का पुतला फूंका। राजेश राजभर ने कहा कि समाज महाराजा सुहेलदेव राजभर का अपमान नहीं सहेगा। कहा कि ओमप्रकाश राजभर ने ओवैसी के साथ गाजी मियां की मजार पर चादर चढ़ाकर हिंदू एवं राजभर समाज का अपमान किया। जिसे माफ नहीं किया जा सकता। इस दौरान गुड्डू राजभर, प्रदीप राजभर, चंदन राजभर, विजय राजभर, राणा राजभर, विशाल राजभर, वंशराज राजभर, अभिषेक राजभर, विकास राजभर, सुल्तान राजभर, मनोज राजभर, रमाशंकर राजभर, हवलदार राजभर, चंदन बिंद, संजय राजभर, विश्वप्रकाश अकेला, हर्षित सिंह आदि उपस्थित थे। कासिमाबाद : राजभर समाज के नौजवानों ने चौक पर जहूराबाद के विधायक ओमप्रकाश राजभर का पुतला फूंककर उन्हें समाज विरोधी बताया और सुहेलदेव के नाम पर राजनीति करने रोकने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि ओमप्रकाश समाज को छल रहे हैं। बीते बृहस्पतिवार को बहराइच में एआईएमआईएम केे अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के साथ गाजी मियां की दरगाह पर चादर चढ़ाई जबकि बगल में महाराजा सुहेलदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण न कर उनका अपमान किया है। इसे राजभर समाज बर्दाश्त नहीं करेगा। कहा उनकी राजनीति भटक गई है। वक्ताओं ने ओमप्रकाश राजभर से तत्काल इस्तीफा देने और राजभर समाज से माफी मांगने को कहा। इस दौरान हरिहर राजभर, विनय राजभर, संजय राजभर, बंटी राजभर, आशीष राजभर, मनीष राजभर, गुंजन राजभर, राजाराम राजभर, गोपाल राजभर, ब्रजेश, चंदन, राजशेखर, आदित्य आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed