{"_id":"578bc5104f1c1b167cc4b6cf","slug":"oman-killed-in-wall-collapse","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्चे मकान की दीवार ढहने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कच्चे मकान की दीवार ढहने से महिला की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Sun, 17 Jul 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के तेतारपुर गांव में शनिवार की देर रात बारिश के दौरान एक कच्चा मकान गिर गया। इसके मलबे में दबकर एक महिला की मौत हो गई। सूचना मिलने पर रविवार की सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।तेतारपुर गांव निवासी रमेश राजभर की पत्नी तारा देवी (40) रोज की तरह बीती रात भी खाना खाकर कच्चे मकान के कमरे में बच्चों को एक चारपाई पर सुलाने के बाद दूसरी चारपाई पर सो गई।
इसी बीच बारिश के दौरान रात करीब दो बजे पड़ोस की मिट्टी की पुरानी दीवार भरभराकर उसके कच्चे कमरे पर गिर पड़ी, जिससे इस दीवार के साथ उसके कमरे की दीवार भी धराशाई हो गई, जिससे मलबे में तारा दब गई। दीवार गिरने की आवाज सुनकर बच्चों की नींद टूट गई। जैसे ही उन्होंने मां के ऊपर दीवार गिरी देखी तो शोर मचाने लगे। उनकी आवाज सुनकर पास-पड़ोस के लोगों की नींद टूट गई।
लोग आनन-फानन में अपने-अपने घरों से निकलकर मौके पर पहुंच गए। ग्रामीण मलबा हटाने में जुट गए। जब तक लोगों ने मलबा को हटाते, तब तक तारा की मौत हो चुकी थी। लोगों ने घटना की जानकारी तारा के पति रमेश को दी, जो खानपुर चट्टी पर एक मिठाई की दूकान पर काम करता है और वहीं पर सोया था। सूचना मिलते ही रमेश भागकर घर पहुंचा। मृत पत्नी पर नजर पड़ते ही वह छोटे-छोटे अपने चार बच्चों के साथ बिलखने लगा।
विज्ञापन
सुबह घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के संबंध में जानकारी लेने के बाद शव को कब्जे में ले लिया। तहसीलदार ने मृतका के पति रमेश से घटना के संबंध में पूछताछ करने के बाद लिखी-पढ़ी की। मां की मौत से चार बच्चों के सामने पालन-पोषण का संकट खड़ा हो गया है।