फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Om Prakash Rajbhar, Sunita Singh and Sibagatullah Ansari filed nominations

ओम प्रकाश राजभर, सुनीता सिंह और सिबागतुल्ला अंसारी ने किए नामांकन

Fri, 11 Feb 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Om Prakash Rajbhar, Sunita Singh and Sibagatullah Ansari filed nominations
कलेक्ट्रेट परिसर में नामांकन करते ओमप्रकाश राजभर । संवाद - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। नामांकन के दूसरे दिन शुक्रवार को जहूराबाद सीट से समाजवादी पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के गठबंधन के प्रत्याशी ओमप्रकाश राजभर ने जहूराबाद, भाजपा की सुनीता सिंह ने जमानिया और सपा प्रत्याशी सिबगतुल्लाह अंसारी मुहम्मदाबाद से पर्चा दाखिल किया। सुनीता और सिबगतुल्लाह ने दो-दो सेट और ओम प्रकाश राजभर ने चार सेटों में नामांकन किया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट परिसर के चारों ओर 11 बजे से तीन बजे के बीच तगड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए गए थे। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने सिर्फ प्रत्याशी और प्रस्तावकों को ही बैरिकेडिंग के अंदर जाने दिया। समर्थकों को बैरिकेडिंग के पास ही रोक लिया गया। तीनों प्रत्याशी और उनके प्रस्तावक पैदल कलेक्ट्रेट परिसर में अपने नामांकन कक्षों तक पहुंचे। कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश के लिए दो गेट बनाये गये थे। ओम प्रकाश राजभर 12 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे और एक घंटे तक चली नामांकन प्रक्रिया पूरी करके 1.09 बजे बाहर निकले। सुनीता सिंह दोपहर 12.32 गेट नंबर दो से ही नामांकन करने पहुंची और 1.40 बजे पर्चा दाखिला की प्रक्रिया पूरी करके लौटीं। सिबगतुल्लाह अंसारी 1.16 बजे पर्चा दाखिल करने पहुंचे। वह 3.50 के बाद कलेक्ट्रेट परिसर से बाहर निकले। इससे पहले उन्होंने गजल होटल के सामने स्थित मस्जिद में जुम्मा का नामाज पढ़ी।
विज्ञापन

नारेबाजी होने पर लौटे राजभर
नामांकन के बाद ओम प्रकाश राजभर अपने वाहन से सिद्धेश्वर नगर तिराहे की ओर निकले तो वहां खड़े भाजपा के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। यह देख राजभर अपनी गाड़ी से उतरे और कलेक्ट्रेट की ओर लौट गये। कचहरी होते हुए शास्त्री नगर की ओर बढ़े जहां से गाड़ी पर सवार होकर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed