फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Old rail line will be one and a half feet high, mega block will remain for two months

पुरानी रेल लाइन डेढ़ फीट होगी ऊंची, दो माह रहेगा मेगा ब्लाक

Fri, 21 Jan 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Old rail line will be one and a half feet high, mega block will remain for two months
सोनवल स्थित निर्माणाधीन नए स्टेशन के समीप होने वाले डिस्मेंटलिंग की जगह से गुजरती मेमू ट्रेन। - फोटो : GHAZIPUR
ताड़ीघाट-मऊ रेल परियोजना को समय से पूरा किया जाना है। इसके लिए रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) की ओर से सोनवल के पास निर्माणाधीन स्टेशन के पास पुरानी रेल लाइन से 13 नंबर पुलिया (1200 मीटर) तक डिस्मेंटलिंग का कार्य किया जाएगा। इस दौरान पुरानी लाइन को डेढ़ फीट ऊंचा किया जाएगा। इस कार्य के लिए पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक अनुपम शर्मा ने दिलदारनगर-ताड़ीघाट ब्रांच लाइन पर मेगा ब्लाक के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। एक अप्रैल से अगले दो माह तक मेगा ब्लाक रहेगा। इस दौरान इस ब्रांच लाइन पर मेमू ट्रेन का परिचालन पूरी तरह से बंद रहेगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चौदह नवंबर 2016 को ताड़ीघाट-मऊ विस्तारीकरण परियोजना की आधारशिला रखी थी। इस क्रम में सोनवल के पास करीब 25 करोड़ की लागत से नए रेलवे स्टेशन का निर्माण होना है। इसमें 620 मीटर लंबा एवं 11 मीटर चौड़ा प्लेटफार्म बनना है। बीते 13 जनवरी को पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर जोन कार्यालय में पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के महाप्रबंधक अनुपम शर्मा की अध्यक्षता में एजीएम, आरवीएनएल के मुख्य परियोजना प्रबंधक विकास चंद्रा आदि अधिकारियों के साथ बैठक हुई थी। इसमें सोनवल के पास होने वाले डिस्मेंटलिंग कार्य एवं परियोजना को समय से पूरा करने के लिए ब्रांच लाइन पर पहली अप्रैल से जून तक दो माह का मेगा ब्लाक को लेकर महाप्रबंधक ने सहमति दी थी। इसके बाद जीएम के सचिव डीके खरे ने 16 जनवरी को रेलवे और अन्य सभी संबंधित जिम्मेदार लोगों को पत्र जारी कर इसकी सूचना दी। परियोजना को दिसंबर तक पूरा करने का दबाव कार्यदाई संस्थाओं पर बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

निर्माणाधीन स्टेशन एवं नहर के पास रेल पुलिया का भी निर्माण किया जाना है। मेगा ब्लाक के दौरान सबसे पहले दिलदारनगर से ताड़ीघाट ब्रांच लाइन पर सोनवल लेवल क्रासिंग से 13 नंबर पुलिया तक रेल पटरी को निकाला जाएगा। इसके बाद क्रमवार स्लीपर को हटाने के बाद मिट्टी फिलिंग, रोल के बाद ब्लैंकेटिंग, ब्लास्टिंग, लेवलिंग के बाद स्लीपर बिछाया जाएगा। इसके बाद ट्रैक लगाया जाएगा। यही नहीं पिछले वर्ष लगाए गए ओएचई हाईटेंशन विद्युत खंभे-तार को भी हटाकर नई जगह शिफ्ट किया जाना है। इस पूरी प्रक्रिया को पूरा किया जाना है। इसके बाद ही मेमू ट्रेन का परिचालन शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो माह तक यात्रियों को होगी परेशानी
दिलदारनगर-ताड़ीघाट ब्रांच लाइन पर मेगा ब्लाक के चलते मेमू सवारी गाड़ी से नियमित यात्रा करने वाले यात्रियों को दो माह तक परेशानी होगी। इस दौरान लोगों को दिलदारनगर-भदौरा-रेवतीपुर और सुहवल-मलसा-जमानिया होते हुए करीब चालीस किमी की दूरी तय कर निजी वाहनों महंगी यात्रा करनी पड़ेगी।इसके पहले बीते वर्ष मार्च 2020 में कोरोना संक्रमण के चलते करीब ग्यारह माह सवारी गाड़ी का संचालन ठप रहा था। इस कारण भी लोगों को तमाम तरह की परेशानियों से जूझना पड़ा था।
दिन में तीन बार आती और जाती है मेमू ट्रेन
उन्नीस किलोमीटर ब्रांच लाइन पर चलने वाली आठ बोगियों एवं 680 सीटर और गैंग-वे युक्त मेमू ट्रेन दिन में दिलदारनगर, सरहुला, नगसर, बेमुआ, सोनवल होते हुए ताड़ीघाट तक तीन बार आती है और इतने ही बार वापस जाती है। इससे प्रतिदिन विभिन्न जगहों को जाने वाले सैकड़ों मुसाफिरों का आना-जाना लगा रहता है, जिससे विभाग को प्रतिदिन हजारों की आय होती है।

कोट
सोनवल के पास पुरानी लाइन हटाकर नई लाइन बिछाई जाएगी। इसके लिए एक अप्रैल से दो माह तक मेगा ब्लाक रहेगा। उस दौरान ट्रेन का परिचालन पूर्णतया बंद रहेगा। इस दौरान काम को समय रहते पूरा कर लिया जाएगा।- विकास चंद्रा, मुख्य परियोजना प्रबंधक, रेल विकास निगम लिमिटेड ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed