फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   old man was murdered by his brother and nephew over land dispute In Ghazipur five people arrested

UP: सांस रूकने तक पीटते रहे...जमीन के लिए भाई-भतीजे ने किया मर्डर, पांच लोग गिरफ्तार; फावड़ा-मोबाइल बरामद

Thu, 11 Dec 2025 09:36 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 11 Dec 2025 09:36 PM IST
सार

Ghazipur News: गाजीपुर जिले में करंडा थाने की पुलिस ने पांच हत्यारोपियों को अरेस्ट किया है। जमीन के लिए भाई और भतीजे ने बुजुर्ग की हत्या करवाई थी। घर की ही एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाया था।

विज्ञापन
old man was murdered by his brother and nephew over land dispute In Ghazipur five people arrested
हत्यारोपियों की जानकारी देती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

गाजीपुर के करंडा थाना क्षेत्र में बरसरा गांव निवासी किसान लल्लन यादव की हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमे मृतक का सगा भाई व भतीजा भी शामिल है। पुलिस ने उनके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल की गई बोलेरो, फावड़ा, लोहे की छड़, साथ ही मृतक का टूटा मोबाइल, चश्मा, डायरी और जले हुए कपड़े बरामद किया।

विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. राकेश मिश्रा ने बृहस्पतिवार को अपने कार्यालय में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए बताया कि लल्लन यादव पहले मुबंई में रहता था, जहां उसके परिवार की खोली (झोपड़ी) थी। इसे लल्लन ने इस शर्त पर बेच दिया था कि वह गांव की जमीन में हिस्सा नहीं लेगा। इसके बाद वह कोलकत्ता आकर रहने लगा था। 
विज्ञापन


कोलकाता से कुछ दिन पूर्व गांव आया था और अपने हिस्से की 11 बिस्सा जमीन 18 लाख रुपये में बेच दिया था। इसके बाद अपने भाई हीरा यादव पर शेष हिस्से की जमीने देने के लिए दबाव बना रहा था। ताकि शेष जमीन को बेच कर वापस कोलकाता जा सके। यह बात भाई व भतीजे को रास नहीं आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके भाई व भतीजा चाहते थे कि मृतक अपनी जमीन उन्हें औने-पौने दाम पर बेच दे, जिस पर वह राजी नहीं था। इसके बाद उसके भाई हीरा व भतीजा अंकित ने उसकी हत्या की साजिश रची। इस कार्य में उन्होंने तुरना गांव के राजेश कुमार व धर्मेंद्र कुमार और छोटू कश्यप की मदद ली।

पुलिस ने की कार्रवाई

एएसपी ने बताया कि पहले आरोपियों ने लल्लन को जमीन का खरीदार बन फोन कर बुलाया था। उसके बाद शराब पिलाई और फिर हत्या कर दी थी। एएसपी सिटी ने बताया कि थाना करंडा में तीन दिसंबर को दर्ज प्राथमिकी में पुलिस लगातार सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय जानकारी के आधार पर मामले की परतें खोल सकी।

उन्होंने बताया कि मामले में पुलिस ने आरोपी हीरा यादव व अंकित यादव निवासी ग्राम बड़सरा, राजेश कुमार व धर्मेंद्र कुमार और छोटू कश्यप निवासी ग्राम तुरना को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

साजिश पहले रची गई, फिर पिलाई शराब
एएसपी सिटी ने बताया कि गिरफ्तार हीरा यादव ने पुलिस की पूछताछ में कबूल किया कि उसने अपने पुत्र अखिलेश उर्फ दीपक के साथ मिलकर गांव तुरना के धर्मेंद्र कुमार और छोटू कश्यप से दो लाख रुपये के बदले लल्लन यादव की हत्या कराने का सौदा तय किया था। योजना के मुताबिक छोटू कश्यप ने फोन कर लल्लन यादव को गांव से बाहर बुलाया। चारों ने साथ बैठकर शराब पी और फिर उसे राजेश की बोलेरो में बैठाकर करीब 15 किलोमीटर दूर ले जाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे एक सुनसान पुलिया के नीचे लगे सीमेंट पाइप में फेंककर, पाइप का मुंह मिट्टी से बंद कर दिया ताकि शव किसी को न मिले।

एक आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर
एएसपी सिटी ने बताया कि पूछताछ में मुख्य आरोपित व मृतक का भाई हीरा यादव ने खुलासा किया कि उसने अपने पुत्र अखिलेश उर्फ दीपक के साथ मिलकर गांव तुरना के धर्मेंद्र कुमार और छोटू कश्यप को पैसे देकर लल्लन यादव की हत्या कराई थी। एएसपी ने कहा कि मामले में वांछित अखिलेश उर्फ दीपक फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम जुटी है।

भाई की पत्नी ने दर्ज कराई थी प्राथमिकी
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तीन दिसंबर को मृतक के भाई स्व. सूर्यबली की पत्नी ऊषा देवी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि दो दिसंबर को मेरे भसुर लल्लन यादव के फोन कॉल आई और उसके बाद वह बिना बताए घर से कहीं चले गए। बताया कि तहरीर के आधार पर गुशुदगी की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। चार दिसंबर को नंदगंज थानाध्यक्ष द्वारा डीसीआर ग्रुप पर यह मैसेज दिया गया कि तुरना गांव में पुलिया के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। सूचना के आधार पर वादिनी ने शव की शिनाख्त लल्लन यादव के रुप में की थी।

जमीन की खरीदार बन बुलाया था लल्लन को: अपर पुलिस अधीक्षक सिटी ने बताया कि तुरना के धर्मेंद्र कुमार और छोटू कश्यप ने लल्लन यादव को जमीन का खरीदार बन कर फोन किया और बुलाया। उसके बाद साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed