फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Old man killed by stabbing him with a knife

चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर वृद्ध की हत्या

Mon, 27 Sep 2021 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Old man killed by stabbing him with a knife
कोतवाली क्षेत्र के महरुपुर गांव में सोमवार को चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर मनबढ़ युवक ने वृद्ध की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तहरीर पर केस दर्जकर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। महरुपुर गांव निवासी काजी मुस्ताक खां (70) दोपहर में गांव के पूर्व प्रधान के दरवाजे पर बैठकर अखबार पढ़ रहे थे। इसी दौरान मुहल्ला निवासी मनबढ़ अशरफ खान वहां पहुंच कहासुनी करने लगा। अभी लोग कुछ समझ पाते इतने में ही उसने चाकू निकालकर काजी मुस्ताक के सीने पर ताबड़तोड़ प्रहार शुरू कर दिया। लहूलुहान होकर वृद्ध फर्श पर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देकर मनबढ़ युवक्त फरार हो गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल को उपचार के लिए मुहम्मदाबाद सीएचसी लाए, जहां डॉक्टरों ने मुस्ताक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर एसपी डा. ओपी सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण कर मृतक के परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की। मृतक के पुत्र शमशाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के अशरफ खां ने अकारण ही पिता की चाकू से हमला कर हत्या कर दी। कोतवाल अशोक कुमार मिश्र ने कहा कि मुकदमा दर्जकर आरोपी की तलाश की जा रही है। गिरफ्तारी के बाद हत्या के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed