फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Old man dies in attack of stray animal

छुट्टा पशु के हमले में वृद्ध की मौत

Sun, 17 Apr 2022 06:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 06:09 PM IST
विज्ञापन
Old man dies in attack of stray animal
कोतवाली क्षेत्र के खजुहां गांव में रविवार की सुबह 7.30 बजे घर से शौच के लिए निकले वृद्ध की छुट्टा पशु के हमले में मौत गई। घटना के बाद परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में सन्नाटा पसर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खजुहां गांव निवासी फूलचंद खरवार (70) सुबह घर से शौच करने के लिए निकले थे। करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित एक बागीचे तक पहुंचे ही थे कि छुट्टा पशु ने उन्हें दौड़ा लिया। कुछ दूरी पर जानवर ने उन्हें उठाकर जमीन पर पटक दिया। पटकने के बाद भी वह लगातार वार करता रहा। कुछ देर बाद जब वह शौच से घर वापस नहीं लौटे तो उनके पुत्र जितेंद्र खरवार उनकी तलाश में निकले। बागीचे के पास भूमि पर पिता को अचेत खून से लथपथ देख शोर मचाने लगे। आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। आनन-फानन में घायल वृद्ध को उपचार के लिए निजी चिकित्सक ले जाया गया। जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र वीर बंका खरवार ने बताया कि पिछले एक साल में इस छुट्टा पशु के हमले से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। सूचना पर शव को कब्जे में लेने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों के गुस्से का शिकार होना पड़ा। ग्रामीण छुट्टा पशु को पकड़वाकर गोशाला भेजवाने की मांग करने लगे। पुलिस ने समझा- बुझाकर मामला शांत कराया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed