फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   old man dies drowning canal in ghazipur Happiness turned into mourning

Ghazipur News: बेटी की शादी से पहले उठी पिता की अर्थी, नहर में डूबने से वृद्ध की मौत; मातम में बदलीं खुशियां

Thu, 14 Mar 2024 11:09 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 14 Mar 2024 11:09 PM IST
सार

Ghazipur News: गाजीपुर के पृथ्वीपुर गांव में इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। शादी की तैयारियां रोक दी गई हैं। ग्रामीणों में इस बात को लेकर चर्चा थी कि छोटी पुत्री की शादी में अब कुछ माह ही शेष थे, लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था। गांव के लोग परिजनों को सांत्वना देकर शांत कराने में जुटे हुए थे। 

विज्ञापन
old man dies drowning canal in ghazipur Happiness turned into mourning
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर के मरदह थाना क्षेत्र के पृथ्वीपुर गांव निवासी विक्रम राम की चार पुत्र और तीन पुत्रियां थीं। इसमें सभी पुत्र और दो पुत्रियों की शादी हो चुकी है। जबकि सबसे छोटी पुत्री सीमा की सगाई बीते छह को संपन्न हुई थी। शादी 26 मई को तय थी। सबसे छोटी पुत्री की शादी की तैयारी को लेकर पूरा परिवार जुटा था। घर में भी खुशी का माहौल था। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, विक्रम राम बीते 12 मार्च को देवकली ब्लॉक के सईचना गांव एक रिश्तेदार के घर शादी में शामिल होने गए थे। दूसरे दिन यानी 13 मार्च की दोपहर करीब दो बजे रिश्तेदार के यहां से घर के लिए निकले थे, लेकिन देर शाम तक नहीं पहुंचे। रात में परिजनों को जानकारी मिली कि पानी भरे नहर में डूबने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतक की पत्नी मुराही, पुत्री सीमा के साथ परिवार के अन्य सदस्यों के करुण-क्रंदन से वहां मौजूद ग्रामीणों की आंखें भर आईं। ग्रामीणों में इस बात को लेकर चर्चा थी कि छोटी पुत्री की शादी में अब कुछ माह ही शेष थे, लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था। गांव के लोग परिजनों को सांत्वना देकर शांत कराने में जुटे हुए थे। वहीं, मृतक के दरवाजे पर रिश्तेदारों एवं ग्रामीणों की भीड़ लगी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed