फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Old man dies after being hit by car

कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

Sat, 19 Feb 2022 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Old man dies after being hit by car
नंदगंज। थाना क्षेत्र के नैसारा गांव के सामने शनिवार की शाम चार बजे सड़क पार कर रहे वृद्ध की कार की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। इधर घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शाम 4.15 बजे गाजीपुर- वाराणसी मार्ग जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा- बुझाकर शाम 5.15 बजे जाम समाप्त कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सैदपुर पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

नैसारा गांव निवासी मालिक यादव (60) प्रतिदिन की तरह अपने खेत में कार्य के लिए गए थे। वह शाम चार बजे खेत से वापस घर लौट रहे थे। घर जाने के लिए वह गाजीपुर- वाराणसी फोरलेन मार्ग पार कर रहे थे। इसी दौरान गाजीपुर की ओर से वाराणसी जा रही तेज रफ्तार कार के चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जब- तक लोग घटना स्थल पर पहुंचते चालक कार लेकर फरार हो गया। इधर घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर गाजीपुर- वाराणसी मार्ग जाम कर दिया। इससे मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटना की सूचना मिलते ही रज्जादी चौकी प्रभारी सुरेंद्र नाथ सिंह और उपनिरीक्षक रामकुमार दुबे घटना स्थल पर पहुुंचे और ग्रामीणों को समझाने- बुझाने में जुटे रहे, लेकिन बात नहीं बनी। कुछ देर बाद थानाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और समझा- बुझाकर एक घंटे बाद शाम 5. 15 बजे जाम समाप्त कराया। इधर सैदपुर कोतवाली पुलिस टीम ने कार सहित चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सैदपुर पुलिस द्वारा कार को बरामद करने के साथ चालक को हिरासत में लिया गया है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed