फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Old man dies after being crushed by uncontrolled speeding bus

अनियंत्रित तेज रफ्तार बस से कुचलकर वृद्ध की मौत

Thu, 28 Oct 2021 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Old man dies after being crushed by uncontrolled speeding bus
नोनहरा थाना क्षेत्र के खालिसपुर तलिया चट्टी पर बृहस्पतिवार को अनियंत्रित तेज रफ्तार बस से कुचलकर वृद्ध की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक घटना स्थल से कुछ दूरी पर बस खड़ी कर फरार हो गया। इधर आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर गाजीपुर- मुहम्मदाबाद मार्ग जाम कर दिया और पत्थर मारकर बस का शीशा तोड़ दिया। सदर तहसीलदार एवं कासिमाबाद सीओ के समझाने- बुझाने पर करीब दो घंटे बाद आवागमन बहाल हो सका। पुलिस बस को कब्जे में लेकर आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालक की तलाश में जुट गई। वहीं पंचनामे की औपचारिकता पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया।
विज्ञापन

बवाड़े गांव निवासी सामनाथ शर्मा (65) सुबह दस बजे तलिया चट्टी पर दवा लेने गए थे। वह दवा लेकर पैदल ही घर जा रहे थे। इसी दौरान रसड़ा से वाराणसी जा रही तेज रफ्तार अनियंत्रित बस ने अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर ही सामनाथ की मौत हो गई। हादसे के बाद जब-तक आस-पास के लोग घटना स्थल पर पहुंचते चालक कुछ दूरी पर बस खड़ी कर भाग निकला। इधर घटना के बाद वाराणसी जा रहे यात्री भी मौके की नजाकत को भांपकर उतर गए और अन्य साधनों से गंतव्य के लिए रवाना हो गए। इधर ग्रामीणों ने गाजीपुर- मुहम्मदाबाद मार्ग पर मुआवजे की मांग शुरू कर दी। देखते ही देखते दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने घटना स्थल से कुछ दूरी पर खड़ी बस के शीशे को पत्थर मारकर तोड़ दिया। पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को वहां से हटाया। जाम की जानकारी मिलते ही सदर तहसीलदार मुकेश सिंह और कासिमाबाद सीओ विजय आनंद शाही घटना स्थल पर पहुंचे और आक्रोशित ग्रामीणों की समझाने में जुटे रहे। काफी मान-मनौव्वल के बाद मामला शांत हुआ। तब जाकर करीब 12 बजे जाम समाप्त हुआ। इसके बाद राहगीरों ने राहत की सांस ली। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में कासिमाबाद सीओ विजय आनंद शाही ने बताया कि लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराने के साथ ही मृतक के पुत्र राजेश की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed