फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Officials did not give positive reply on the demand to build underpass, anger among villagers

Ghazipur News: अंडरपास बनाने की मांग पर अधिकारियों ने नहीं दिया सकारात्मक उत्तर, ग्रामीणों में रोष

Tue, 14 Jan 2025 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Officials did not give positive reply on the demand to build underpass, anger among villagers
जिलाधिकारी के निर्देश पर सीआरओ की ओर से जारी आदेश के क्रम में मंगलवार को उपजिलाधिकारी की उपस्थिति में फाकराबाद में जनचौपाल का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं बताते हुए निर्माणाधीन ग्रीन फील्ड में अंडरपास बनाने की मांग रखी। लेकिन, अधिकारियों ने कोई सकारात्मक उत्तर नहीं दिया। इससे ग्रामीणों में रोष दिखा।
विज्ञापन

गाजीपुर से मांझीघाट तक जाने वाली निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर मुहम्मदाबाद इलाके के फाकराबाद गांव के पास अंडरपास बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शनिवार को धरना देकर निर्माण कार्य रोकवा दिया था। जिलाधिकारी से मिलकर उन्होंने अपनी समस्याओं से अवगत कराया। जिलाधिकारी ने चौपाल लगाने का निर्देश दिया था। उसी के अनुपालन में उपजिलाधिकारी मनोज पाठक ,एनएचएआई के टेक्निकल मैनेजर नरेंद्र सिंह ने ग्रामीणों के साथ जनचौपाल लगाई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि गाजीपुर से बैरिया मांझीघाट तक एनएच-31 ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण कराया जा रहा है। फाकराबाद गांव के पास निर्माण हो जाने से किसानों को नदी के किनारे अपने खेतों तक पहुंचने में काफी परेशानी होगी। लगभग 100 एकड़ जमीन पर खेती एक समस्या बन जाएगी। ग्रामीण ओमप्रकाश उपाध्याय ने बताया कि फाकराबाद एवं प्रतापपुर गांव के किसानों का खेत मगई नदी के किनारे है। सड़क बन जाने से वाहन ले जाने में समस्या हो जाएगी। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश उपाध्याय, अजय कनौजिया, अमरेश यादव, रामअवतार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed