{"_id":"631a1d1126ea313ec9586330","slug":"offensive-post-made-by-making-facebook-id-in-name-of-maulvi-from-nepal-sim-ghazipur-police-arrested","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: नेपाल के सिम से मौलवी के नाम पर फेसबुक आईडी बनाकर किया आपत्तिजनक पोस्ट, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: नेपाल के सिम से मौलवी के नाम पर फेसबुक आईडी बनाकर किया आपत्तिजनक पोस्ट, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Thu, 08 Sep 2022 10:19 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 08 Sep 2022 10:19 PM IST
सार
गाजीपुर के गौसिया मस्जिद के मौलवी रूमान खान के नाम से बने फेसबुक आईडी से अश्लील चित्र व वीडियो पोस्ट करने का मामला सामने आया था। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
फेसबुक
- फोटो : istock
विस्तार
अपराध और अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान में सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर चलाने वाले शख्स को गाजीपुर पुलिस ने धर दबोचा है। गहमर पुलिस और साइबर सेल के संयुक्त प्रयास से युवक की गिरफ्तारी है। मालूम हो कि गहमर थाना क्षेत्र के बारा गांव के गौसिया मस्जिद के मौलवी रूमान खान ने बीते 8 अगस्त को पुलिस अधीक्षक को एक प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें उनके नाम से एक फर्जी फेसबुक आईडी चलाने और आईडी से अश्लील चित्र व वीडियो पोस्ट करने का मामला सामने आया था।
विज्ञापन
पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज करते हुए इसकी जांच शुरू कर दी। जांच के बाद पाया कि उक्त आईडी का संचालन थाना क्षेत्र के बारा गांव से हो रहा है। पुलिस ने जांच कर बारा गांव निवासी दानिश खान पुत्र इफ्तेखार खान मोहल्ला मस्तान बाग को गुरुवार सुबह घर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि नेपाल से एक सिम कार्ड लेकर उसने फेसबुक आईडी बनाई और उस पर आपत्तिजनक फ़ोटो और वीडियो पोस्ट करने लगा। बताया कि भारत आने के बाद अपने मोबाइल से नेट कनेक्ट कर वह यह कार्य करता रहा था।
विज्ञापन
Trending Videos
इस संबंध में कोतवाल पवन उपाध्याय ने बताया कि एक फर्जी अकाउंट बना कर आपत्तिजनक सामग्री को पोस्ट करने वाले युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।