फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Offensive post made by making Facebook ID in name of Maulvi from Nepal SIM ghazipur police arrested

UP News: नेपाल के सिम से मौलवी के नाम पर फेसबुक आईडी बनाकर किया आपत्तिजनक पोस्ट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 08 Sep 2022 10:19 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 08 Sep 2022 10:19 PM IST
सार

गाजीपुर के गौसिया मस्जिद के मौलवी रूमान खान के नाम से बने फेसबुक आईडी से अश्लील चित्र व वीडियो पोस्ट करने का मामला सामने आया था। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। 
 

विज्ञापन
Offensive post made by making Facebook ID in name of Maulvi from Nepal SIM ghazipur police arrested
फेसबुक - फोटो : istock

विस्तार

अपराध और अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान में सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर चलाने वाले शख्स को गाजीपुर पुलिस ने धर दबोचा है। गहमर पुलिस और साइबर सेल के संयुक्त प्रयास से युवक की गिरफ्तारी है। मालूम हो कि गहमर थाना क्षेत्र के बारा गांव के गौसिया मस्जिद के मौलवी रूमान खान ने बीते 8 अगस्त को पुलिस अधीक्षक को एक प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें उनके नाम से एक फर्जी फेसबुक आईडी चलाने और आईडी से अश्लील चित्र व वीडियो पोस्ट करने का मामला सामने आया था।

विज्ञापन


पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज करते हुए इसकी जांच शुरू कर दी। जांच के बाद पाया कि उक्त आईडी का संचालन थाना क्षेत्र के बारा गांव से हो रहा है। पुलिस ने जांच कर बारा गांव निवासी दानिश खान पुत्र इफ्तेखार खान मोहल्ला मस्तान बाग को गुरुवार सुबह घर से गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि नेपाल से एक सिम कार्ड लेकर उसने फेसबुक आईडी बनाई और उस पर आपत्तिजनक फ़ोटो और वीडियो पोस्ट करने लगा।  बताया कि भारत आने के बाद अपने मोबाइल से नेट कनेक्ट कर वह यह कार्य करता रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाल पवन उपाध्याय ने बताया कि एक फर्जी अकाउंट बना कर आपत्तिजनक सामग्री को पोस्ट करने वाले युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed