फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Observed the Jivitputrika Vrat after bathing in the Ganges for the long life of one's children.

Ghazipur News: संतान की दीर्घायु के लिए गंगा स्नान कर रखा जीवित्पुत्रिका व्रत

Sun, 04 Oct 2026 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Observed the Jivitputrika Vrat after bathing in the Ganges for the long life of one's children.
जीवित्पुत्रिका व्रत की कथा सुनतीं महिलाएं। संवाद
जमानिया। संतान की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना का तीन दिवसीय जीवित्पुत्रिका पर्व शनिवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। पर्व के दूसरे दिन बड़ी संख्या में व्रती महिलाओं ने गंगा के विभिन्न घाटों पर स्नान किया।
विज्ञापन

पूजन-अर्चन के बाद महिलाओं ने 24 घंटे के अखंड निर्जला व्रत का संकल्प लिया। शनिवार तड़के से ही गंगा घाटों पर महिलाओं की भीड़ जुटने लगी। महिलाएं टोलियों में भजन-कीर्तन करते हुए घाटों पर पहुंचीं।
विज्ञापन

स्नान और पूजन के बाद संतान के मंगलमय जीवन की प्रार्थना की। इससे घाटों से लेकर ग्रामीण अंचलों तक भक्तिमय माहौल रहा। दिन भर निर्जला उपवास रहने के बाद शाम को भगवान जीमूतवाहन का पूजन अर्चन कर अपने की दीर्घायु होने की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आचार्य पंडित रिपुन्जय मिश्रा और सत्यम मिश्रा ने बताया कि जीवित्पुत्रिका व्रत माताओं के कठिन व्रतों में माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इसका संबंध राजा जीमूतवाहन से है, जिन्होंने नागवंश की रक्षा और एक नागपुत्र के प्राण बचाने के लिए अपने जीवन का बलिदान देने का संकल्प लिया था।

इसी त्याग की स्मृति में संतान की रक्षा और लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखने की परंपरा है।
उन्होंने बताया कि व्रती महिलाएं संकल्प के बाद अन्न, जल, फल और दूध का त्याग कर दिन-रात निर्जला उपवास रखती हैं। रविवार सुबह पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान के बाद पारण के साथ व्रत का समापन होगा। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से घाटों पर सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के प्रबंध किए गए थे।

जीवित्पुत्रिका व्रत की कथा सुनतीं महिलाएं। संवाद

जीवित्पुत्रिका व्रत की कथा सुनतीं महिलाएं। संवाद

जीवित्पुत्रिका व्रत की कथा सुनतीं महिलाएं। संवाद

जीवित्पुत्रिका व्रत की कथा सुनतीं महिलाएं। संवाद

जीवित्पुत्रिका व्रत की कथा सुनतीं महिलाएं। संवाद

जीवित्पुत्रिका व्रत की कथा सुनतीं महिलाएं। संवाद

जीवित्पुत्रिका व्रत की कथा सुनतीं महिलाएं। संवाद

जीवित्पुत्रिका व्रत की कथा सुनतीं महिलाएं। संवाद

जीवित्पुत्रिका व्रत की कथा सुनतीं महिलाएं। संवाद

जीवित्पुत्रिका व्रत की कथा सुनतीं महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed