फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Nyaya Panchayat level sports competition organized

न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिका का हुआ आयोजन

Tue, 26 Oct 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Nyaya Panchayat level sports competition organized
दुल्लहपुर। प्राथमिक पाठशाला जमसड़ा में मंगलवार को न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कबड्डी प्रतियोगिता में बालक वर्ग में जफरपुर प्रथम, कोठिया द्वितीय, बालिका में जफरपुर प्रथम और खड़ौरा दूसरे स्थान पर रहा। वहीं 100 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में प्राथमिक पाठशाला बिथरिया के आदित्य गिरी प्रथम और गुड्डू दूसरे स्थान पर रहे। जबकि 200 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में बिथरिया विद्यालय के अर्जुन राजभर प्रथम और अरमान दूसरे, 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में राशिद अंसारी प्रथम और गोलू को दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। बालिका वर्ग दौड़ प्रतियोगिता में 100 मीटर में रानी प्रथम, 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में खड़ौरा प्रथम की चंद्रा राजभर, 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में खड़ौरा की रानी पहले स्थान पर रहीं। वहीं 50 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में राजिया प्रथम, 200 मीटर की दौड़ में प्रतिभा को पहला स्थान मिला। इससे पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी राममूर्ति यादव ने मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर एबीआरसी जखनिया के राधेश्याम यादव, अफसाना बेगम, ओंकार नाथ तिवारी, राम आशीष शर्मा, दीपक कुमार भारती, नागेंद्र पांडेय, फूलचंद चौहान, दिनेश चौहान, प्रमोद कुमार, नम्रता गुप्ता, सृष्टि गुप्ता, अनीता शर्मा, सिंधु चौबे, साहब सिंह, विनोद चौहान, विजेंद्र चौहान, उपेंद्र कुमार, प्रशांत सिंह मौजूद रहे। संचालन रामप्रवेश तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed