फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Nyaya Panchayat level child sports competition organized

न्याय पंचायत स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Sat, 30 Oct 2021 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Nyaya Panchayat level child sports competition organized
मरदह। क्षेत्र के इंदौर स्थित कंपोजिट विद्यालय पर शनिवार को न्याय पंचायत स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें लंबी कूद, ऊंची कूद, कबड्डी, खो-खो आदि खेलों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
विज्ञापन

जूनियर बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में इंदौर के बाबूलाल प्रथम और तेजपुरा के पीटर द्वितीय स्थान पर रहे। इसी क्रम में प्राथमिक स्तर पर 100 मीटर दौड़ में इंदौर के दिनेश राजभर प्रथम तो तेजपुरा के सत्यपाल द्वितीय स्थान पर रहे। जूनियर बालक वर्ग 300 मीटर दौड़ में इंदौर के अभिषेक प्रथम और इंदौर के विवेक ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में तेजपुरा के इशरत प्रथम तो अमित गुप्ता द्वितीय स्थान रहे। प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग 50 मीटर दौड़ में तेजपुरा की साइना सिसोदिया प्रथम तो संजना द्वितीय स्थान पर रही। जूनियर बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में इंदौर की अफीफा प्रथम तो खुशी द्वितीय स्थान पर रही। जूनियर वर्ग के ऊंची कूद में तेजपुरा के पीटर प्रथम और इंदौर के आकाश द्वितीय, लंबी कूद में इंदौर के बाबूलाल प्रथम और आशीष पटेल द्वितीय स्थान पर रहे। जूनियर बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में तेजपुरा प्रथम स्थान, बालिका वर्ग में तेजपुरा प्रथम स्थान, प्राथमिक स्तर बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में तेजपुरा प्रथम, बालिका वर्ग में तेजपुरा प्रथम, जूनियर वर्ग खो-खो प्रतियोगिता में तेजपुरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधान रामभुवन राम और खंड शिक्षा अधिकारी डा. कल्पना द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के पास दीप प्रज्ज्वलित करते हुए खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत करके सम्मानित किया गया। इस मौके पर नोडल अधिकारी अजय कुमार त्रिपाठी, अमरनाथ राम, दीनानाथ राम, रामविलास राम, उदयराज मौर्य, राकेश यादव, अशोक कुमार, संजय सिंह, अरविंद, प्रधान चौहान, पुनीत सिंह, अमरजीत, सतीश सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed