फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Now you will not have to run for TC, you will get it online

Ghazipur News: अब टीसी के लिए नहीं करनी पड़ेगी भागदौड़, मिलेगी ऑनलाइन

Tue, 20 Jun 2023 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Now you will not have to run for TC, you will get it online
अब छात्रों और अभिभावकों को टीसी लेने के लिए स्कूल और विभाग के कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। कक्षा आठ तक के छात्रों को ऑनलाइन ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टीसी) मिलेगी। बेसिक शिक्षा निदेशालय की तरफ से इस संबंध में तेजी से कार्य शुरू कर दिया गया है। ऑनलाइन स्थानांतरण प्रमाणपत्र मिलने से छात्रों और उनके अभिभावकों को काफी सहूलियत होगी।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को पढ़ाई पूरी करने के बाद अन्य विद्यालयों में दाखिला लेने के लिए टीसी प्राप्त करने के लिए काफी परेशान होना पड़ता है। अब उन्हें इस समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। परिषदीय विद्यालयों के साथ सहायता प्राप्त उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं मदरसों में पढ़ाई करने वाले छात्र अब घर बैठे ऑनलाइन पोर्टल से टीसी प्राप्त कर सकेंगे। बेसिक शिक्षा विभाग ने सभी विद्यालयों पर जल्द से जल्द यू-डायस पर विद्यालय के साथ अध्यापक एवं छात्रों का पूरा विवरण दर्ज करने का निर्देश दिया है। पोर्टल पर सभी डाटा फीड होते ही ऑफलाइन स्थानांतरण प्रमाणपत्र (टीसी) देने की व्यवस्था बंद कर दी जाएगी। ऑनलाइन होने से छात्र एवं उनके अभिभावक अब घर बैठे ऑनलाइन टीसी निकाल सकेंगे। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षाधिकारी हेमंत राव ने बताया कि ऑनलाइन टीसी जारी करने से अभिभावकों को अनावश्यक भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed