फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Now women of self-help groups will charge electricity bill

अब स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से होगा विद्युत बिल जमा

Wed, 12 Aug 2020 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Now women of self-help groups will charge electricity bill
गाजीपुर। स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करने के लिए उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड ने एक नई व्यवस्था लागू की है। इसके तहत अब स्वयं सहायता समूह की महिलाएं विद्युत बिल का कलेक्शन करेंगी। इसके लिए ब्लॉकवार नोडल अधिकारियों की नियुक्ति भी की गई है। नोडल अधिकारियों की देख-रेख में स्वयं सहायता समूह के सदस्य घर-घर बिल का कलेक्शन करेंगी। इतना ही नहीं स्वयं सहायता समूह से जुड़े कर्मचारियों को विद्युत विभाग एक पहचान पत्र भी मुहैया कराएगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के निदेशक सुजीत कुमार ने ग्राम्य विकास और पावर कारपोरेशन के अधिकारियों को जारी एक पत्र के माध्यम से हर जिले में कार्य आरंभ किए जाने के लिए नोडल सीएलएफ, स्वयं सहायता समूह का चिन्हांकन कर उनके कार्यक्षेत्र को तत्काल ही निर्धारित करने का निर्देश दिया है। साथ ही कहा है कि जिन जिलों अथवा विकासखंडों में सीएलएफ का गठन अभी तक नहीं किया गया है। उन स्थानों पर जल्द ही स्वयं सहायता समूहों को नामित किया जाए जिससे समूह का कार्यक्षेत्र निर्धारित कर उससे जुड़ी महिलाओं को बिजली बिल के कलेक्शन आदि कामों में जल्द से जल्द लगाया जा सके। बताया गया है कि बिजली उपभोक्ताओं से वसूली, कलेक्शन में आया सारा पैसा समूह के खाते में जमा कराना होगा। बाद में समूह के खाते से ही वैलेट को रिचार्ज कराया जाएगा। साथ ही विद्युत विभाग अपने सारे उपकेंद्रों पर क्षेत्र में कार्य करने वाली महिला सदस्यों का नाम और उनका मोबाइल नंबर चस्पा करेंगे। ताकि आम उपभोक्ताओं को यह जानकारी प्राप्त हो सके तथा वे ग्रामीण स्तर पर ही अपने विद्युत बिल के भुगतान के लिए संबंधित महिलाओं से संपर्क कर सकें। साथ ही विद्युत बिल कलेक्शन में किसी भी प्रकार की कोई कठिनाई आने पर संबंधित उपायुक्त (स्वत: रोजगार) और विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता उसे दूर करेंगे। इसके अलाव हर जिले में मानिटरिंग के लिए एक डीएमएम को नोडल के रूप में नामित किया जाएगा, जो विद्युत कलेक्शन एवं अन्य विद्युत संबंधी सारी सूचनाओं को ई -मेल upsrlmpcl@gmail.com पर मिशन कार्यालय को प्रेषित करेगा। इन सूचनाओं को वरिष्ठ मिशन प्रबंधक के मोबाइल नंबर 9415010989 पर भी साझा किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed