फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Now there will be security cover in two shifts, there will be a door-to-door survey

अब दो शिफ्ट में लगेगा सुरक्षा कवच, घर-घर होगा सर्वे

Sat, 30 Oct 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Now there will be security cover in two shifts, there will be a door-to-door survey
गाजीपुर। जिले में शत-प्रतिशत लोगों को कोरोना का टीका लगाने के लिए अब दो शिफ्टों में टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए टीम घर-घर जाकर सर्वे करेगी और टीका न लगवाने वाले लोगों की सूची बनाएगी। इसके बाद वंचित लोगों को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के दौरान दो माह तक जिले में संक्रमित मिलने वालों की संख्या अधिक थी। प्रतिदिन 100-200 संक्रमित मिल रहे थे। ऑक्सीजन की कमी से मौत के मामले भी आए। संक्रमण पर नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन ने गांव-गांव जांच, दवा एवं टीकाकरण को एक साथ अभियान बनाकर संचालित किया था जिससे संक्रमितों की संख्या में गिरावट आई। टीकाकरण को लेकर लोग जागरूक भी हुए और स्वास्थ्य विभाग के कैंपों में टीका लगवाने वालों की भीड़ जुटती रही। इसके बाद भी बहुत से लोग टीका लगवाने से वंचित रह गए हैं। शत प्रतिशत लोगों को टीका लगाने के लिए क्लस्टर 2.0 योजना के तहत कोविड टीकाकरण अभियान चलाने की तैयारी तेज कर दी गई है। इसके तहत गोराबाजार स्थित जिला अस्पताल में दो शिफ्टों में कोविड का टीका लगाया जाएगा। पहला शिफ्ट सुबह नौ बजे से चार बजे तक तथा दूसरा शिफ्ट शाम चार बजे से रात 10 बजे तक चलेगा। इसके अलावा खंड विकास अधिकारी के नेतृत्व में ब्लॉक स्तर पर प्रत्येक राजस्व गांव में एक सर्वे टीम लगाई जाएगी, जो यह पता करेगी कि अभी तक कोविड वैक्सीनशन से कितने लोग वंचित हैं। कितने लोगों को पहली डोज लगी है और कितने लोग दूसरी डोज नहीं लगवा सके हैं। सर्वे कार्य में लेखपाल, सचिव, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लगाया गया है।
विज्ञापन

नोडल टीकाकरण डॉ. उमेश कुमार ने कहा कि जिले में शत प्रतिशत लोगों को टीका लगाने का अभियान शुरू किया जाएगा। इसके तहत जिला अस्पताल में दो शिफ्टों में टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed