{"_id":"62c08b29bfea22728e139a3c","slug":"now-the-path-of-the-children-of-laborers-will-be-easy-ghazipur-news-vns6619705111","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रमिकों के खिलाड़ी बच्चों की राह अब होगी आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रमिकों के खिलाड़ी बच्चों की राह अब होगी आसान
विज्ञापन
खेलों के माध्यम से अपने सपनों को उड़ान भरने वाले श्रमिकों के बच्चों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश केे विभिन्न क्षेत्रों में स्थित औद्योगिक कारखानों में कार्यरत श्रमिकों के बच्चों का चयन जिला, राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेलों में होने पर सरकार चेतन चौहान श्रमिक क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के तहत उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। इस योजना के अंतर्गत वह खिलाड़ी ही पात्र होंगे जिनका चयन 23 मार्च 2021 को या उसके बाद हुआ होगा।
सरकार की ओर से कारखानों तथा वाणिज्यिक अधिष्ठानों में कार्य करने वाले श्रमिकों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। उसकी इन्हीं योजनाओं में से एक चेतन चौहान श्रमिक क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना है। इसमें कारखानों में कार्यरत श्रमिकों के पुत्र-पुत्रियों तथा स्वयं श्रमिक के जिला, राज्य, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में चयन होने पर आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। योजना में जिला स्तर पर चयन होने पर 25 हजार, राज्य स्तर पर 50 हजार, राष्ट्रीय स्तर पर 75 हजार तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में चयन होने पर एकमुश्त एक बार एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। योजना का लाभ श्रमिक या श्रमिक की दो पुत्रियों तक ही देय होगा। उक्त योजना का लाभ श्रमिक अथवा श्रमिक के दो बच्चों तक ही दिया जाएगा। स्वयं महिला श्रमिक के खिलाड़ी होने की दशा में उसे लाभ प्रदान किया जाएगा। इस संबंध में श्रम प्रवर्तन अधिकारी लईक अहमद ने बताया कि योजना में नौ आवेदन प्राप्त हुए लेकिन उनका चयन निर्धारित तिथि 23 मार्च 2021 से पहले हुआ था। श्रमिक कारखाना अधिनियम 1948 के अंतर्गत पंजीकृत अधिष्ठान में कार्यरत हो तथा अधिष्ठान-कारखाना में कम से कम छह माह लगातार सेवा की हो एवं आवेदन करते समय भी सेवारत हो।
किताब खरीदने के लिए मिलेगी आर्थिक सहायता
गाजीपुर। महादेवी वर्मा श्रमिक पुस्तक क्रय आर्थिक सहायता योजना में कारखाना, वाणिज्यिक अधिष्ठानों, दुकानों में काम कर रहे श्रमिकों की पुत्रियों के परास्नातक कक्षा में प्रवेश पाने पर पुस्तक खरीदने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना का लाभ दो पुत्रियों तक देय होगा। इसमें प्रति अभ्यर्थी साढ़े सात हजार रुपये एकमुश्त प्रदान किया जाएगा।