फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Now the benefit of MDM will be available in SBI's account only

एसबीआई के खाते में ही मिलेगा अब एमडीएम का लाभ

Thu, 23 Sep 2021 05:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 05:38 PM IST
विज्ञापन
Now the benefit of MDM will be available in SBI's account only
मौधा। भारतीय स्टेट बैंक की शाखाओं में जीरो बैलेंस पर विद्यालय के मध्यान्ह भोजन निधि के नाम से इंप्लीमेंटिंग अकाउंट खोलने वाले प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों को ही अब एमडीएम योजना का लाभ दिया जाएगा। सितंबर माह के अंत तक संबंधित विद्यालयों को खाता खुलवा कर इसकी सूचना बीआरसी पर उपलब्ध कराने को कह दिया गया है। जिले में वर्तमान में परिषदीय, माध्यमिक, राजकीय, मदरसा और समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित सभी संस्थाओं को मिलाकर कुल 2531 विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना का संचालन किया जा रहा है। कोरोना की पहली और दूसरी लहर के दौरान स्कूल बंद रहने के बावजूद छात्रों को समय से इस योजना के तहत आए धन का लाभ नहीं मिल पाया था। अलग-अलग बैंकों में विभिन्न विद्यालयों का खाता होने से भी कार्यों के निष्पादन में समस्याएं आती थीं। वहीं कुछ जगहों पर बैंक अधिकारियों की लापरवाही के चलते भी छात्रों का समय से पैसा नहीं पहुंच पाता था। इसे देखते हुए ही यह व्यवस्था लागू की गई है। एमडीएम के जिला समन्वयक संजय यादव ने बताया कि एसबीआई में खाता खुलवाने वाले विद्यालयों को ही इस योजना का लाभ अब दिया जाएगा। इसलिए एमडीएम से आच्छादित सभी राजकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त एवं संस्कृत विद्यालयों को जीरो बैलेंस पर एसबीआई शाखा में मध्याह्न भोजन निधि के नाम से इंप्लीमेटिंग अकाउंट का खाता खोलने का निर्देश दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed