फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Now students of government secondary schools will do O-level course

Ghazipur News: अब राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राएं करेंगे ओ-लेवल का कोर्स

Sun, 06 Jul 2025 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Now students of government secondary schools will do O-level course
गाजीपुर। अब राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के आईसीटी लैब स्थापित विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को ओ-लेवल का कोर्स कराया जाएगा। कक्षा 9 से 12 के छात्र-छात्राओं को हर वर्ष निर्धारित एक मॉड्यूल का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

पहला मॉड्यूल पास करने वाले छात्रों को ट्रिपल सी और चारों मॉड्यूल में अपनी दक्षता साबित करने वाले छात्र-छात्राओं को ओ-लेवल का प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
जिले में कुल 28 राजकीय माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। इसमें 16 हाईस्कूल और 12 इंटरमीडिएट कालेज हैं। इन सभी राजकीय इंटरमीडिएट कालेजों में आईसीटी लैब स्थापित है। इन्हीं विद्यालयों में इसे संचालित किया जाएगा। नेशनल इंस्टीट्यूट आफ इलेट्रानिक्स एंड इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी (नीलिट) के ओ-लेवल पाठ्यक्रम में 4 माड्यूल सम्मिलित हैं।
विज्ञापन

कक्षा 9 से 12 तक प्रतिवर्ष एक माड्यूल निर्धारित होगा। इसमें विद्यार्थी परीक्षा देगा और उत्तीर्ण होने के बाद ही माड्यूल वार प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। ओ-लेवल से पहले माड्यूल को उत्तीर्ण करने के बाद विद्यार्थियों को ट्रिपल-सी का प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा जो उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में नई भर्ती के लिए एक अनिवार्य योग्यता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थी अगर निरंतर कक्षा 12 तक नीलिट की ओर से चलाए गए ओ-लेवल पाठ्यक्रम को पढ़ता है और सभी चार माॅड्यूल में पास होता है और ओ-लेवल आधारित प्रोजेक्ट जमा करता है तो उसे 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद ओ-लेवल का प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed