{"_id":"67b4cfba704baf1769074d54","slug":"now-room-inspectors-will-be-given-identity-cards-with-qr-codes-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-128386-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: अब कक्ष निरीक्षकों को क्यूआर कोड युक्त परिचय पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: अब कक्ष निरीक्षकों को क्यूआर कोड युक्त परिचय पत्र
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए कक्ष निरीक्षकों को क्यूआर कोड युक्त परिचय पत्र जारी किए जा रहे हैं।
वैसे तो यह परिचय पत्र 15 फरवरी तक जारी करने के निर्देश परिषद के सचिव ने दिए थे लेकिन अब तक यह प्रक्रिया विभाग की तरफ से पूरी नहीं की जा सकी है। जिन कक्ष निरीक्षकों को यह परिचय पत्र जारी हो चुका है, विभागीय अधिकारी रैंडम रूप से मोबाइल पर उपलब्ध क्यूआर कोड स्कैनर के माध्यम से सही गलत की जांच कर सकते हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक जारी किए गए परिचय पत्रों की द्वितीय प्रति एवं संबंधित अभिलेख अपने कार्यालय में सुरक्षित रखेंगे। परिषद के पोर्टल पर कक्ष निरीक्षकों के मुद्रित एवं क्यूआर कोड युक्त परिचय पत्र अपलोड कर दिए गए हैं।
प्रधानाचार्य पोर्टल से कक्ष निरीक्षकों के परिचय पत्र डाउनलोड कर दो प्रतियों में प्रिंट निकाल सकते हैं। जिन शिक्षकों के क्यूआर कोड युक्त परिचय पत्र पोर्टल से प्राप्त नहीं हुए हैं, उनके प्रधानाचार्य विद्यालय के पोर्टल पर उपलब्ध सादे परिचय पत्र को डाउनलोड कर उन शिक्षकों के विवरण विद्यालयीय अभिलेख के अनुसार पूरा कर उसे जिला विद्यालय निरीक्षक से प्रति हस्ताक्षरित कराकर निर्गत कर सकेंगे।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं खंड शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी परिचय पत्र का विवरण उनके कार्यकाल में सुरक्षित रखा जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर जिला विद्यालय निरीक्षक को उपलब्ध कराया जाएगा।