{"_id":"6283de6ce61f897f9a40a07e","slug":"now-panchayat-assistant-will-make-golden-card-ghazipur-news-vns654073325","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पंचायत सहायक बनाएंगे गोल्डन कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब पंचायत सहायक बनाएंगे गोल्डन कार्ड
विज्ञापन
अब गोल्डन कार्ड बनाने की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत सहायक निभाएंगे। इसके लिए 910 ग्राम पंचायत सहायकों की शासन द्वारा आईडी जनरेट कर दी है। ऐसे में आयुष्मान योजना के पात्रों को अब गोल्डन कार्ड बनाने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। वह गांव में ही आसानी से कार्ड बनवा सकेंगे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से उन्हें प्रशिक्षित भी किया जाएगा। इधर कार्ड बनाने का विशेष अभियान 18 मई को समाप्त हो रहा है। ऐसे में 19 मई से इन्हें प्रशिक्षित कर जिम्मेदारी सौंपने का काम शुरू होगा।
आयुष्मान योजना के तहत जनपद के पांच लाख 35 हजार 550 लोगों को लाभार्थी बनाया गया है। यह योजना 18 सितंबर 2018 को शुरू हुई थी। इस के तहत लाभार्थी पांच लाख तक का उपचार योजना से संबद्ध अस्पतालों में आसानी से करा रहे हैं। ऐसे में शत- प्रतिशत लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड बनाने के लिए शासन ने निर्देश दिया था। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने चार मई से 18 मई तक विशेष अभियान चलाया था। ऐसे में अभियान के दौरान अब तक 33898 लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड बना है। वहीं अब तक 275000 लोगों का गोल्डन कार्ड बनाया गया है। अभियान समाप्त होने के बाद पात्रों को गोल्डन कार्ड बनाने के लिए इधर- उधर न भटकना पड़े। इसके लिए शासन के निर्देश पर अब पंचायत सहायकों द्वारा कार्ड बनाने की जिम्मेदारी निभाई जाएगी। इसके लिए 910 की आईडी जनरेट कर दी गई है। शेष की भी जल्द से जल्द आईडी जनरेट करने के लिए विभाग जुटा हुआ है।
इस संबंध में नोडल अधिकारी एसीएमओ डा. डीपी सिन्हा ने बताया कि अब पात्र आसानी से अपने गांव के सचिवालय में पहुंचकर गोल्डन कार्ड बनवा सकेंगे। आईडी जनरेट हो चुकी है। शेष पंचायत सहायकों की भी आईडी जनरेट हो जाएगी। इसके बाद इन्हें प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, जिससे इस कार्ड के बनने में दिक्कत का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
अंत्योदय कार्ड धारकों का भी बन रहा गोल्डन कार्ड
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. डीपी सिन्हा ने बताया कि जिला अधिकारी की देखरेख में आयुष्मान कार्ड बनाए जाने का कार्यक्रम बहुत ही तीव्र गति से चल रहा है। जनपद के 75 गांव में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों और कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से लगातार कार्ड बनाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का पत्र पाने वाले लाभार्थियों के साथ अंत्योदय कार्ड धारक एवं श्रम विभाग में रजिस्टर्ड श्रमिक परिवार का आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। वहीं आने वाले दिनों में उज्जवला योजना के लाभार्थी भी आयुष्मान कार्ड से लाभांवित किए जाएंगे।