{"_id":"6a00dc5253ac5eed4e08d842","slug":"now-no-entry-for-heavy-vehicles-in-the-city-from-6-am-to-10-pm-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-152145-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: अब सुबह 6 से रात 10 बजे तक शहर में भारी वाहनों की नो-एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: अब सुबह 6 से रात 10 बजे तक शहर में भारी वाहनों की नो-एंट्री
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने नो-एंट्री के समय में बदलाव किया है। 12 मई से सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। पहले यह समय सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक निर्धारित था।
अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) डॉ. राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि गर्मी में स्कूल सुबह की पाली में संचालित हो रहे हैं। इसके अलावा सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों के खुलने से सुबह के समय सड़कों पर लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है।
ऐसे में संभावित सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और स्कूली बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए नो-एंट्री का समय बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
नई व्यवस्था के तहत आलमपट्टी चौराहा, जमानिया मोड़ तिराहा, पीजी कॉलेज चौराहा, महाराजगंज हाईवे तिराहा, मीरनपुर शक्का तिराहा और बद्रीचंद का पोखरा चौराहा से शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इन सभी प्रमुख प्रवेश बिंदुओं पर ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
शहर में सुबह के समय भारी वाहनों की आवाजाही से अक्सर जाम की स्थिति बन जाती थी। नए समय निर्धारण से व्यापारियों और आम लोगों को काफी राहत मिलेगी। - संजय यादव, गोराबाजार।
नो-एंट्री का समय बढ़ने से ट्रांसपोर्ट कारोबार पर कुछ असर जरूर पड़ेगा, लेकिन शहर की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बेहतर करने के लिए नियमों का पालन जरूरी है।- श्रीप्रकाश केशरी,महाजन टोली।