फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Now fertilizer will be given to farmers on the basis of land

Ghazipur News: अब भूमि के आधार पर किसानों को दी जाएगी खाद

Fri, 12 Sep 2025 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Now fertilizer will be given to farmers on the basis of land
गाजीपुर। अब भूमि के आधार पर किसानों में खाद का वितरण होगा। यह व्यवस्था लागू होने के बाद किसान मनमाने तरीके से खाद नहीं ले पाएंगे। इसका उद्देश्य खेतों की मिट्टी के सेहत की चिंता है। किसानों के लिए उनकी भूमि के हिसाब से कोटा निर्धारित कर दिया गया है।
विज्ञापन

कृषि विभाग ने एनआईसी से एक नई व्यवस्था के तहत ई-पास मशीन में ऐसी व्यवस्था की गई है कि इसके तहत एक महीने की अवधि में किसानों द्वारा निर्धारित की गई उर्वरक खरीद सीमा से अधिक मात्रा में नहीं खरीद सकेंगे। अगर वह अन्य दुकान से खाद लेने का प्रयास करते हैं या किसी फुटकर उर्वरक विक्रेता के पास जाते हैं, तो किसान का आधार व अंगूठा मशीन में स्कैन होते ही मेसेज आ जाएगा कि संबंधित किसान की इस माह में उर्वरक खरीद करने की सीमा खत्म हो गई है। एक हेक्टेयर पर 4 बोरी यूरिया व 2 बोरी डीएपी वितरण का नियम लागू किया गया है। वहीं कृषि विभाग की ओर से उर्वरक दुकानदारों को ई-पास मशीन दी गई है। ई-पास मशीन के माध्यम से किसानों को बिक्री की गई खाद का रिकॉर्ड आसानी से रखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed