फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Now children studying in council schools will also be able to know the secrets of the universe.

Ghazipur News: अब ब्रह्मांड का रहस्य भी जान सकेंगे परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चे

Fri, 07 Nov 2025 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Now children studying in council schools will also be able to know the secrets of the universe.
गाजीपुर। परिषदीय विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे अब ब्रह्मांड का रहस्य जान सकेंगे। जिले के विभिन्न विकासखंडों के 30 कंपोजिट विद्यालयों में एस्ट्रोनॉमी लेबोरेटरी (खगोल विज्ञान प्रयोगशाला) की स्थापना कराई जाएगी। इसके लिए क्रिटिकल गैप योजना के अंतर्गत शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए एक करोड़ 55 लाख 12 हजार की धनराशि उपलब्ध कराई गई है। इससे संबंधित विद्यालयों में लेबोरेटरी के आंतरिक आर्ट वर्क एवं विविध स्थापना संबंधी कार्य कराए जाएंगे। जिलाधिकारी की ओर से इसके लिए धनराशि जारी कर दी गई है। प्राथमिक शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने के साथ ही विद्यालयों का कायाकल्प किया जा रहा है। इसी क्रम में खगोल विज्ञान और संबंधित क्षेत्रों में कैरियर के लिए छात्रों को आकर्षित करने के लिए खगोल विज्ञान प्रयोगशाला (एस्ट्रोनाॅमी लैब) की स्थापना की जाएगी। इसका उद्देश्य सौर मंडल, तारे और अन्य खगोलीय पिंडों के बारे में छात्रों के ज्ञान में वृद्धि करना है। इस प्रयोगशाला के जरिए बच्चों की रुचि खगोलीय घटनाओं के प्रति बढ़ेगी और वह इस क्षेत्र में भी कदम बढ़ा सकेंगे। जिले के विभिन्न विकासखंडों के 30 कंपोजिट विद्यालयों का एस्ट्रोनॉमी लैब की स्थापना के लिए चयन किया गया है। लैब से विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं ब्रह्मांड के रहस्यों के राज जान सकेंगे। इस कार्य के लिए यूपीपीसीएल को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। यूपीपीसीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर मानवेंद्र सिंह ने बताया कि लैब की स्थापना के लिए तीन महीने की अवधि निर्धारित की गई है। जल्द ही टेंडर की कार्रवाई पूरा कर लैब की स्थापना का कार्य शुरु कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed