{"_id":"69961b5101015869cc008eef","slug":"notification-issued-again-for-construction-of-green-field-expressway-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-147464-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए दोबारा जारी हुआ नोटिफिकेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए दोबारा जारी हुआ नोटिफिकेशन
विज्ञापन
गाजीपुर। चंदौली-गाजीपुर ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे के निर्माण की प्रक्रिया के तहत एनएचआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) की ओर से दोबारा नोटिफिकेशन जारी किया गया है। पहला नोटिफिकेशन एक वर्ष पहले जारी किया गया था। नोटिफिकेशन में उन गांवों का जिक्र है, जिनके यहां से होकर ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे गुजरेगा।
ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे चंदौली व गाजीपुर जनपद का महात्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है। तीन हजार करोड़ रुपये की लागत से चंदौली के सैय्यदराजा से गाजीपुर के महाराजगंज तक ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण होना प्रस्तावित है। यह 42 किलोमीटर लंबा होगा। एनएचएआई की ओर से जारी नोटिफिकेशन में जनपद के शेखनपुर, जमालपुर, लालनपुर, अमादपुर, परमेठ, मैनपुर, लखंचंदपुर कला, रामनाथपुर, गोशंदेपुर, उपरवार, नौदर, जमुआंव उपरवार, बिरासो, पहाड़पुर गंग बरार, सकरा, कुटिया, कपूरपट्टी, दीनापुर आदि गांवों का जिक्र है।
ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे जनपद के 22 गांवों से होकर गुजरेगा। ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण होने से चंदौली तक आवागमन की राह आसान होगी। वहीं चंदौली जनपद के लोगों को गोरखपुर जाने में सहूलियत मिलेगी। अब तक जनपद के लोगों को चंदौली जाने के लिए सैदपुर या फिर जमानिया होकर सफर तय करना पड़ता है।

कुरुक्षेत्र। खस्ताहाल बिहोली-ईशरगढ़ रोड से गुजरते वाहन। संवाद