फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Notice to 10 contractors for not starting work

Ghazipur News: कार्य शुरू न करने पर 10 ठेकेदारों को नोटिस

Mon, 05 May 2025 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Notice to 10 contractors for not starting work
गाजीपुर। जिले की प्रमुख सड़कों और लिंक मार्गों की मरम्मत एवं निर्माण को लेकर वित्तीय वर्ष 2024-25 में धनराशि स्वीकृत हुई थी। विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी अब तक कुछ मार्गों पर कार्य शुरू नहीं हो सका है तो कुछ की रफ्तार धीमी है। इस पर पीडब्ल्यूडी ने 10 ठेकेदारों को नोटिस जारी किया है। चेताया गया है कि अगर बरसात से पूर्व कार्य पूर्ण नहीं किए जाते हैं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। बीते वित्तीय वर्ष में एक दर्जन से अधिक सड़कों की मरम्मत और निर्माण को लेकर शासन से हरी झंडी मिली थी। इसके लिए धनराशि भी जारी कर दी गई थी।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर जल्द ऐसे मार्गों को बेहतर करने का निर्देश दिया था लेकिन अब तक एक दर्जन सड़कों में से कुछ का मरम्मत शुरू नहीं हो सका है तो कुछ में गति बेहद धीमी है। स्थिति यह है कि खेताबपुर-हुरमुचपुर हाॅल्ट, दुल्लहपुर तिरकारीपुर ददरा संपर्क मार्ग, डिल्ला-खनुरा संपर्क मार्ग, जंगीपुर पारा चौरही संपर्क मार्ग, आलमपट्टी-भौरी-मानपुर, दिनौरा कन्हईपुर होते हुए करमपुर स्टेडियम मार्ग सहित कई संपर्क मार्ग है, जिसका कार्य शुरू नहीं हो सका है। पीडब्ल्यूडी एक्सईएन बीएल गौतम ने बताया कि कार्य न शुरू करने और कार्य धीमा करने वालों के खिलाफ नोटिस जारी की गई है। अगर बरसात से पूर्व मार्ग दुरुस्त और निर्माण नहीं हुए तो ऐसे ठेकेदारों को चिह्नित कर सख्त कार्रवाई तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed