फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Notice of explanation to the Chief Veterinary Office

Ghazipur News: अनुपस्थित रहने पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को स्पष्टीकरण का नोटिस

Thu, 22 Feb 2024 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Notice of explanation to the Chief Veterinary Office
गाजीपुर। डीएम आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा हुई। बैठक में अनपुस्थित रहने पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया। साथ ही चेतावनी दी गई कि किसी भी स्थिति में सड़क या खेतों में गोवंश दिखने न पाए। कोई व्यक्ति सड़क पर गोवंश छोड जाता है, तो उसे चिहिन्त करके उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए।डीएम की ओर से पशुओं के टीकाकरण और निराश्रित गाेवंशों को गौशालयों में अभियान चलाकर रखने का निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान जिलाधिकरी ने विद्युत कटौती की जानकारी ली। बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में 16-17 घंटे एवं शहरी क्षेत्र में 22-23 घंटे विद्युत आपूर्ति की जा रही है। फरवरी तक 100 प्रतिशत तक पूरा कर लिया जाएगा। जिला सहकारी बैंक अल्पकालीन ऋण वितरण एवं वसूली की समीक्षा के दौरान निर्देशित किया कि फरवरी तक वसूली पूर्ण कर लिया जाए। प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना की समीक्षा के दौरान बारी-बारी से समीक्षा करते हुए जिन-जिन ब्लाकों में लक्ष्य के सापेक्ष आवास लंबित हैं, उनका सत्यापन कर 100 प्रतिशत फरवरी तक पूर्ण कर लिया जाए। ब्लाक कासिमाबाद का लक्ष्य के सापेक्ष 200 आवास लंबित पाये जाने पर खंड विकास अधिकारी को एक सप्ताह के अंदर लक्ष्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन विभागों की आख्या लंबित है या पूर्ण कर लिया गया है तथा सीएम डैश बोर्ड पोर्टल पर फीड नहीं है तो उसे तत्काल फीड करें, जिससे जनपद की रैंकिग खराब न हो। उन्होंने समस्त संबंधित विभागों से जुड़ी योजनाओं की माह प्रगति के बारे में समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्धारित समय सीमा में विभागीय विकास परक योजनाओं एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं को पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, सीएमओ डा. देशदीपक पाल, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना : घर पर जाकर करेंगे समीक्षा
गाजीपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की समीक्षा भी डीएम की ओर से की गई। 24 फरवरी को लगभग 350 जोड़ों की आयोजित होने वाली शादी को लेकर निर्देश दिया गया कि जिला समाज कल्याण अधिकारी रामनगीना यादव एवं समस्त खंड विकास अधिकारी एक-एक फार्म की समीक्षा स्वयं घर पर जाकर करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इसके वह स्वयं जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

शिकायत-पत्रों का समय से हो निस्तारण
गाजीपुर। डीएम की ओर से आईजीआरएस प्रकरण में शिकायत-पत्रों का समय से निस्तारण करने का निर्देश दिया। कहा कि किसी भी दशा में कोई शिकायत डिफाल्टर न होने पाए। इसकी समीक्षा शासन स्तर से की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन-इन योजनाओं की हुई समीक्षा
गाजीपुर। विद्युत, गो-आश्रय स्थल, पशु टीकाकरण, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, ग्रामीण एवं शहरी का लक्ष्य के सापेक्ष, जिला सहकारी बैंक अल्पकालीन ऋण वितरण एवं वसूली, जल जीवन मिशन, पर्यटन, लोक निर्माण विभाग, सेतुओं का निर्माण, नई सड़कों का निर्माण, भवन निर्माण पंचायती राज, शादी अनुदान योजना, पशुओं में कृत्रिम गर्भाधान, निराश्रित गोवंश का संरक्षण, पारिवारिक लाभ योजना, श्रम एवं सेवायोजना आदि योजनाओं की समीक्षा डीएम की ओर से की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed