फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Notice issued to six firms for negligence in work

Ghazipur News: काम में लापरवाही करने पर छह फर्मों को नोटिस जारी

Mon, 26 Jun 2023 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Notice issued to six firms for negligence in work
सैदपुर नगर पंचायत में निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी छह फर्मों की तरफ से कार्य न कराए जाने से विकास कार्यों को गति मिलना मुश्किल हो गया है। नगर पंचायत समिति ने इसे गंभीरता से लेते हुए अधिशासी अधिकारी एवं चेयरमैन की सहमति से कार्य करने वाली छह फर्मों को नोटिस जारी की है। नोटिस के माध्यम से चेतावनी दी है कि एक सप्ताह में कार्य शुरू नहीं कराए गए तो अनुबंध निरस्त कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। नगर पंचायत की इस नोटिस से ठेकेदारों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

जून 2022 में पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना के तहत कई विकास कार्यों की निविदा जारी की गई थी। निविदा लेने के बाद संबंधित फर्मों की ओर से अब तक कार्य शुरू नहीं कराए गए। एक वर्ष बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर चेयरमैन एवं सभासदों ने आपत्ति जताई है। वार्ड 15 में रामघाट पर चहारदीवारी, वार्ड नौ में धोबी घाट के लिए सीढि़यों का निर्माण, वार्ड एक में रामजी के मकान से टिन्नू सोनकर के मकान तक ह्यूम पाइप लाइन एवं इंटरलाकिंग, वार्ड छह में राजकीय विद्यालय के पास सीवर एवं इंटरलाकिंग, वार्ड चार में शंकर सोनकर के मकान से बब्लू बरनवाल के मकान तक नाली एवं इंटरलाकिंग कार्य, एक, दो, चार, छह एवं अन्य वार्डों में पीवीसी पाइप लाइन के अलावा मेन रोड पर वार्ड दो में पटरियों के इंटरलाकिंग का कार्य अधूरा है। मजे की बात यह है कि 10 कार्य में से छह कार्य एक कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया गया है। अधिशासी अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि अधूरे कार्य को संबंधित फर्म द्वारा शीघ्र पूरा कराया जाए, ताकि विकास को गति मिल सके। कार्यों में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed