फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Nonhara case: Brother first said - no hope of justice, then expressed faith in CM

नोनहरा प्रकरण : भाई ने पहले कहा- न्याय की उम्मीद नहीं, फिर जताया सीएम पर भरोसा

Sun, 14 Sep 2025 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Nonhara case: Brother first said - no hope of justice, then expressed faith in CM
रूकुंदीपुर गांव में मृतक भाजपा कार्यकर्ता के पिता गिरजा शंकर उपाध्याय को चेक प्रदान करते पूर्व
गाजीपुर। पुलिस की पिटाई से मृत भाजपा के दिव्यांग कार्यकर्ता सियाराम उपाध्याय के बड़े भाई शशिकांत उपाध्याय ने शनिवार की सुबह वीडियो जारी कर पुलिस, प्रशासन पर तीखा हमला बोला था। शशिकांत ने कहा था कि मुझे न्याय की कोई उम्मीद नहीं है। पुलिस की पिटाई से भाई की मौत हुई थी फिर भी हार्ट अटैक बताया जा रहा है। हालांकि देर शाम तक उनका बयान बदल गया। उन्होंने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ पर उन्हें पूरा भरोसा है। जल्द न्याय मिलेगा। भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी दुख की इस घड़ी में मेरे साथ खड़े हैं।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर शनिवार को सियाराम उपाध्याय के बड़े भाई शशिकांत का बयान वायरल हो रहा था। वे कह रहे थे कि अब न्याय नहीं मिलने वाला है। सरकार कितना न्याय दिलाएगी, यह समझ में आ गया। प्रशासन से मिले दस लाख रुपये वापस करने के लिए राजी हैं। किसी की हमदर्दी नहीं चाहिए। मामले ने तूल पकड़ा तो भाजपा पदाधिकारियों ने शशिकांत से बात की और समझाया। इसके बाद उनके तेवर नरम पड़ गए और उन्होंने पत्रकारों को बुलाकर दोबारा बात की।
विज्ञापन


इसके बाद शशिकांत ने कहा कि मैं और मेरा परिवार भाजपा से जुड़े हैं। सरकार के खिलाफ गलत नहीं बोल सकता। प्रदेश के मुख्यमंत्री ही न्याय दिलाएंगे। लोग आपस में बात कह रहे थे कि पैसा लेकर केस को रफादफा कर रहे हैं इसलिए कहा कि प्रशासन जो आर्थिक मदद की है, उसे वापस कर दूंगा। प्रशासन से कोई पैसा नहीं मिला है। इसका दुख था कि भाई को कहा गया था कि वह भाजपा कार्यकर्ता नहीं है इसलिए गुस्से में आकर बोल गए थे। भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी साथ दुख में मेरे परिवार के साथ खड़े हैं। भाजपा के बड़े नेताओं ने आकर सांत्वना दी है। न्याय का भरोसा मिला है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जब हार्ट अटैक से छोटे भाई की मौत होने की बात सामने आई तो काफी दुख हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईजी की रिपोर्ट पर होगी कार्रवाई, एडीजी जोन ने भी की पीड़ित परिवार से बात-गाजीपुर। नोनहरा थाने की पुलिस की पिटाई से भाजपा कार्यकर्ता सियाराम उपाध्याय की मौत के बाद शनिवार की देर रात एडीजी जोन पीयूष मोर्डिया और डीआईजी रेंज वैभव कृष्ण रूकुंदीपुर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने सियाराम के पिता गिरिजा शंकर उपाध्याय और उनके बड़े भाई शशिकांत उपाध्याय से मुलाकात की। पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। साथ ही मामले में जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया। परिजनों से मुलाकात के बाद एडीजी पीयूष मोर्डिया ने नोनहरा थाने में अधिनस्थों के साथ बैठक की। थाने में धरना देने के कारण और उसके बाद पैदा हुई स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि पूरे मामले में डीआईजी रेंज वैभव कृष्ण को समीक्षा करने को कहा गया है। उनकी समीक्षा रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एसपी डॉ. ईरज राजा, एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर, सीओ कासिमाबाद शुभम अग्रवाल मौजूद रहे। संवाद
राष्ट्रपति भवन तक पहुंचा नोनहरा प्रकरण-गाजीपुर। नोनहरा थाना परिसर में पुलिस की पिटाई से मृत भाजपा कार्यकर्ता सियाराम उपाध्याय का मामला राष्ट्रपति भवन पहुंच गया है। समग्र विकास इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रजभूषण दुबे ने राष्ट्रपति को याचिका भेजकर न्यायिक जांच और पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजे की मांग की है।याचिका में इस बात का उल्लेख किया है कि मृत सियाराम के पिता गिरिजा शंकर उपाध्याय ने जो तीन पन्ने की तहरीर दी थी, उसे पुलिस ने बदलवा दिया था। दबाव बनाकर दूसरी तहरीर तैयार कराई जो आपराधिक कृत्य है।
पूर्व सांसद बोले, पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का करुंगा प्रयास-
मुहम्मदाबाद। भाजपा कार्यकर्ता सियाराम उपाध्याय के गांव रुकुंदीपुर पहुंच कर शनिवार को तीसरे दिन भी संवेदना प्रकट करने वालों का तांता लगा रहा। पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह दूसरी बार मृतक के घर पहुंचे और मुख्यमंत्री कार्यालय में फोन किया। उन्होंने मृतक के परिवारिक सदस्यों को मुख्यमंत्री से मिलवाने के लिए समय मांगा है। पूर्व सांसद ने कहा कि मैं परिवार के सदस्यों को लेकर लखनऊ जाऊंगा और मुख्यमंत्री से मुलाकात कराकर परिवार को न्याय दिलाने का प्रयास करुंगा।इसी तरह भाजपा के राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने मृत भाजपा कार्यकर्ता सियाराम उपाध्याय के माता एवं पिता से मिलकर अपनी संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि परिवार की जो भी जरूरत होगी, उसे पूरा कराया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य प्रांशु दत्त द्विवेदी ने भी रुकुंदीपुर पहुंच कर अपनी संवेदना प्रकट की। भाजपा की प्रदेश मंत्री मीना चौबे ने भी परिवार के सदस्यों से मिलकर अपनी संवेदना प्रकट की है। संवेदना प्रकट करने गए अन्य लोगों में भाजपा नेता विरेंद्र राय, जिला सहकारी बैंक के निदेशक कृपाशंकर राय, डा. ओमप्रकाश गिरी, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष श्यामराज तिवारी आदि प्रमुख थे।

मृतक भाजपा कार्यकर्ता के परिजनों से मिले एमएलसी-बरेसर। नोनहरा थाना क्षेत्र के रूकुंदीपुर गांव में शनिवार की शाम एमएलसी विशाल सिहं चंचल ने भाजपा कार्यकर्ता सियाराम उपाध्याय के पैतृक आवास पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान एमएलसी ने मृतक कार्यकर्ता के पिता, माता, भाई से घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि घटना दुखदाई है। मामला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संज्ञान में है। एमएलसी ने मामले में दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही। इस मौके पर बिरनो ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह, मनोज गुप्ता, अरविंद कुमार सिंह, शिवप्रताप सिंह, प्रदीप कुमार सिंह आदि मौजूद थे। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी सिंह यादव ने मृतक के घर पहुंच कर अपनी संवेदना प्रकट किया। कहा कि प्रदेश में पुलिस पूरी तरह से निरंकुश हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed