{"_id":"643440f3517b91900c0780c8","slug":"nomination-for-body-elections-from-today-ghazipur-news-c-20-1-147786-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: निकाय चुनाव के लिए आज से नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: निकाय चुनाव के लिए आज से नामांकन
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग की ओर से अधिसूचना जारी हो गई है। चुनाव सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण कराने को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। जिले में पंचायत एवं नगरीय निकाय के मतदान के लिए नामांकन की प्रक्रिया 11 से 17 अप्रैल तक चलेगी। इसके लिए सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने नामांकन स्थल तहसील सदर एवं कलेक्ट्रेट कक्षों का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने परिसर में बैरिकेडिंग, सफाई एवं सुरक्षा के दृष्टिगत निर्देश देते हुए कहा कि नगर पालिका गाजीपुर एवं नगर पंचायत जंगीपुर के प्रत्याशियों के नामांकन तहसील सदर के कार्यालय कक्ष और नगर पालिका गाजीपुर के अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों का नामांकन उपजिलाधिकारी न्यायालय कक्ष में होगा।
इसके साथ ही जनपद के अन्य नगर पालिका/पंचायत के प्रत्याशियों का नामांकन संबंधित तहसीलों के कक्षों में किया जाएगा। नामांकन के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
इसके साथ ही जनपद के अन्य नगर पालिका/पंचायत के प्रत्याशियों का नामांकन संबंधित तहसीलों के कक्षों में किया जाएगा। नामांकन के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
विज्ञापन