फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   No violation of guidelines issued by the government on the festival

त्योहार पर सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन के उल्लंघन पर खैर नहीं

Wed, 29 Jul 2020 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
No violation of guidelines issued by the government on the festival
गाजीपुर। आगामी ईद-उल-अजहा एवं रक्षाबंधन के त्योहारों को देखते हुए शांति समिति की बैठक राइफल क्लब के सभागार में बुधवार को हुई। इसमें जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य ने कहा कि कोविड-19 महामारी का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। इसको देखते हुए त्योहारों कोे बड़े ही सजगता के साथ मनाने के साथ ही लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी प्रत्येक दशा में करेंगे।अगर किसी के द्वारा त्योहार को मनाने में भारत सरकार/उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जारी की गयी गाइड लाइन का उल्लंघन होेता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में नगरीय क्षेत्रों में स्वच्छता को लेकर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को प्रत्येक सप्ताह दो दिन स्वच्छता अभियान चलाकर गली, मुहल्ले एवं नालियों की साफ-सफाई एवं सेनेटाइजेशन का निर्देश दिया गया। हास्ट स्पाट एवं कंटेनमेंट जोन में बिना मास्क के कोई भी व्यक्ति बाहर नहीं निकलेगा। साथ ही कोई भी दुकानदार बिना मास्क एवं दस्ताने के कोई भी सामान की बिक्री नहीं करेगा। दुकानदार यह भी सुनिश्चित कर ले कि अगर कोई व्यक्ति बिना मास्क के सामान लेने आता है तो उसे सामान न दें। जिलाधिकारी ने होम आइसोलेशन के संबंध में बताते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति होम आइसोलेशन में गया है उससे प्रतिदिन कंट्रोल रूम के दूरभाष से फोन कर दिन में दो बार उसके स्वास्थ्य की जानकारी ली जा रही है। उन्होंने निर्देेश दिया कि जो व्यक्ति होम आइसोलेशन में झूठे तथ्य देकर होम आइसोलेशन में जाने की कोशिश करता है या होम आइसोलेशन में रहकर घर से बाहर जाने की कोशिश करता है तो उसे एल-1 अस्पताल में भर्ती करते हुए उसके विरुद्ध आपराधिक मुकदमा दर्ज किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि ईद-उल-अजहा के त्योहार पर किसी भी जानवर की कुर्बानी सार्वजनिक स्थान पर नहीं की जाएगी। कुर्बानी लोग अपने-अपने घरो में करेंगे। प्रतिबंधित जानवरों/बड़े जानवरों की कुर्बानी पर प्रतिबंध रहेगा। बकरीद की नमाज लोग अपने-अपने घरों में पढ़ेंगे। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करेंगे। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) राजेश सिंह, उपजिलाधिकारी सदर प्रभाष कुमार, पुलिस अधीक्षक (नगर-ग्रामीण), अधिशासी अधिकारी मंशाराम वर्मा, अन्य जिलास्तरीय अधिकारी, विभिन्न धर्मो के धर्म गुरू तथा व्यापार मंडल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed