फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   No vehicle will bring three Aidhak

तीन से अिध्ाक वाहन नहीं ला सकेंगे

Wed, 08 Feb 2017 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर Updated Wed, 08 Feb 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जनपद की सात विधानसभा सीटों के लिए सातवें और अंतिम चरण में मतदान आठ मार्च को होगा। नौ से 16 फरवरी तक सुबह 11 बजे से तीन बजे तक कलेक्ट्रेट भवन के विभिन्न कक्षों में होने वाली नामांकन प्रक्रिया के लिए जिला प्रशासन की तरफ से व्यवस्था मुकम्मल कर ली गई है। विधानसभा सामान्य निर्वाचन की नामांकन प्रक्रिया गुरुवार से शुरू होगी। नामांकन की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। नामांकन कक्षों के बाहर बैरीकेडिंग की गई है। इस दौरान कलेक्ट्रेट के आसपास वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। यहां सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। प्रत्याशी के साथ आने वाली भीड़ के मद्देनजर आला अफसरों ने जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं। ऐसे में वाहनों को कचहरी से बाहर ही रोकने का प्रबंध किया गया है।

 विधानसभा का चुनाव जिले में 8 मार्च को कराया जाएगा। सातवें एवं अंतिम चरण में होने वाले चुनाव की नामांकन की प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न न्यायालयों में बने नामांकन कक्षों में प्रत्याशी नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। नामांकन दिन में 11 से 3 बजे तक होगा। इसी दौरान नाम निर्देशन पत्र भी लिए जा सकेंगे। उम्मीदवार वाहनों के काफिले के साथ नामांकन करने नहीं आ पाएंगे। प्रत्याशियों के वाहन नामांकन स्थल से सौ मीटर पहले ही रोक दिए जाएंगे। कोई भी उम्मीदवार तीन वाहन से अधिक लेकर नहीं आएंगे। उम्मीदवार के साथ केवल चार व्यक्ति ही नामांकन कक्ष में प्रवेश कर सकेंगे। एक उम्मीदवार अधिकतम चार सेट में ही नामांकन कर सकता है। कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न कक्षों के बाहर बल्ली लगाकर बैरीकेडिंग की गई है। यही नहीं नामांकन स्थल कलेक्ट्रेट के आसपास विभिन्न स्थानों पर बैरीकेडिंग की गई है। इसके अलावा कई स्थानों पर बैरियर लगाया गया है जिससे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी। बीस फरवरी तक चलने वाली नामांकन प्रक्रिया को लेकर प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। अधिकारियों की तरफ से नामांकन स्थल एवं उसके आसपास की गई तैयारियों का निरीक्षण कर जायजा लिया गया। शाम तक नामांकन की तैयारी पूरी कर ली गई। नामांकन दूसरे एवं चौथे शनिवार एवं रविवार को नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed