फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   No Salaries for Three Months Warning of Work Boycott Starting M

Ghazipur News: तीन महीने से वेतन नहीं, 21 मई से कार्य बहिष्कार की चेतावनी

Fri, 15 May 2026 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
No Salaries for Three Months Warning of Work Boycott Starting M
गाजीपुर। जनपद स्तरीय एनएचएम संविदा कर्मचारी संगठन ने तीन माह से लंबित मानदेय के भुगतान की मांग को लेकर शुक्रवार को मिशन निदेशक को संबोधित ज्ञापन प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सौंपा। कर्मचारियों ने समय से मानदेय भुगतान न होने पर नाराजगी जताते हुए 21 मई से कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। जिला अध्यक्ष राघवेंद्र शेखर सिंह के नेतृत्व में संविदा कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखा। जिला अध्यक्ष ने कहा कि संविदा कर्मचारी पूरी निष्ठा के साथ स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन पिछले तीन महीनों से मानदेय नहीं मिलने के कारण उनके सामने परिवार के भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने प्रशासन को 20 मई तक लंबित मानदेय भुगतान सुनिश्चित कराने का अल्टीमेटम दिया है। चेतावनी दी गई कि यदि तय समय सीमा तक भुगतान नहीं हुआ तो 21 मई से जिले के सभी संविदा कर्मचारी नो पे-नो वर्क नीति के तहत पूर्ण कार्य बहिष्कार पर चले जाएंगे। संगठन ने कहा कि आंदोलन के दौरान उत्पन्न होने वाली किसी भी स्थिति की जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। इस दौरान अनिल कुमार शर्मा, मोहम्मद अजहर खान, अरुण कुमार सिंह, राधेश्याम यादव, मिथिलेश कुमार, संदीप कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed